Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्टेट महिला कबड्डी चैम्पियनशिप को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न



रेवती (बलिया) नगर के आर एन पी पब्लिक स्कूल में 31 जनवरी से आयोजित तीन दिवसीय स्टेट महिला कबड्डी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के संबंध में आयोजन समिति की संपन्न बैठक में तैयारी के संबंध में आवश्य चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष व नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश की लगभग तीन दर्जन महिला टीमें प्रतिभाग करेंगी । इसमें राष्ट्रीय व अंतरराजीय महिला खिलाड़ी अपना जौहर दिखायेगीं । इस अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि इसमें स्टेट महिला टीम का चयन होग जो नेशनल टीम में प्रतिभाग करेंगी । बलिया ओलंपिक संघ के सचिव धीरेद्र शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा । बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई । बैठक में राजेश गुप्ता , शंभूकांत तिवारी , कलयुगी पांडेय , मुनमुन पांडेय , गोलू पटेल , राजू पांडेय , राजू मिश्रा , नशीम , कुन्दन पांडेय आदि मौजूद रहें ।




रिपोर्ट - पुनीत केशरी 

No comments