Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो गंभीर




चितबड़ागांव, बलिया। बलिया- मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर स्थानीय शंकर होटल के पास बक्सर से बलिया की तरफ तीव्र गति से जा रही पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए ।आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल किसी प्राइवेट वाहन से बलिया सदर अस्पताल भेज दिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीकअप एवं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को लेकर थाने गई वही मौका पाकर पिकअप चालक भागने में सफल रहा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही वाहन पर बैठकर दो युवक बलिया से चितबड़ागांव की तरफ आ रहे थे जैसे ही वे टौंस पुल पार करके शंकर होटल के पास पहुंचे ही थे कि बलिया की तरफ जा रही पिकअप ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे जो दो टूकड़े हो गई थी। मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें किसी प्राइवेट बाहन से सदर अस्पताल बलिया भेज दिया और पुलिस को सूचित कर दिया।अवसर पाकर पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप एवं क्षतिग्रस्त दो चकिया वाहन को लेकर थाने गई।




रिपोर्ट : अतुल तिवारी

No comments