Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सातवीं और दसवीं पास युवा होमगार्ड में भर्ती के लिए करें यहां आवेदन



झारखंड गृह रक्षा वाहिनी हिजीबाग ने झारखंड होम गार्ड भर्ती 2020 के लिए 1021 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। कुल में से 804 पद होमगार्ड (ग्रामीण) के लिए हैं जबकि बाकी 217 होम गार्ड (शहरी) के लिए हैं। होम गार्ड (ग्रामीण) के लिए शैक्षिक योग्यता कक्षा 7 वीं पास है जबकि 10 वीं कक्षा या मैट्रिक या एसएससी परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार होमगार्ड (शहरी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार झारखंड भर्ती विभाग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020 है।

झारखंड गृह रक्षा कोर रिक्ति विवरण :

होम गार्ड - 1021 पद होम गार्ड (ग्रामीण) - 804 पद पुरुष

होम गार्ड - 406 पद महिला होम गार्ड - 398 पद

होम गार्ड (शहरी) - 217 पद पुरुष होम गार्ड - 109 पद

महिला होम गार्ड - 108 पद

होमगार्ड पोस्ट के लिए पात्रता मानदंड शैक्षिक योग्यता:
रूरल होम गार्ड के लिए- न्यूनतम 7 वीं कक्षा पास
अर्बन होम गार्ड के लिए- न्यूनतम 10 वीं (मैट्रिक) कक्षा पास

शारीरिक योग्यता: ऊंचाई पुरुष: 162 सेमी महिला: 157 सेमी छाती (पुरुष) सामान्य - 79 सेमी एससी / एसटी - 76 सेमी

आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष

होम गार्ड पोस्ट के लिए चयन प्रक्रिया शारीरिक परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा और उसके बाद हिंदी लेखन क्षमता परीक्षण और तकनीकी दक्षता परीक्षा होगी।
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी होम गार्ड पोस्ट 2020 के लिए  योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2020 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद अपना विवरण और दस्तावेज संबिट करने होंगे।

आवेदन शुल्क: 200 रुपये है, आवेदन करने से पहले सभी बातों और नियमों को ध्यान से पढ़ लें, उसके बाद ही आवेदन करें, गलत आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
डेस्क

No comments