Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बस व कमांडर जीप की भीडंत में पति पत्नी सहित चार घायल




नगरा, बलिया। नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर खेमपुर मोड के पास मंगलवार को देर शाम अनुबधित रोडवेज की बस व कमांडर जीप की भीडंत में पति पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी नगरा लाया गया जहां किसी चिकित्सक के न रहने पर घंटो बाद उपचार शुरु हुआ। गनीमत यह रही कि रोडवेज बस चालक की सूझ बूझ से एक बडी घटना होने से बच गई जबकि जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप व बस को कब्जे में ले लिया।   भीमपुरा  थाना क्षेत्र के  फरदहा पूरा पतोई निवासी सुरेंद्र राम की नगरा थाना क्षेत्र के खेमपुर में ससुराल है। वे अपनी पत्नी व पूरे परिवार के साथ बिलौझा से रिजर्व कमांडर जीप कर खेमपुर जा रहे थे। खेमपुर मोड के पास चालक जीप को बैक करने लगा इसी बीच बिल्थरारोड से बलिया जा रही अनुबंधित रोडवेज बस की उससे जोरदार टक्कर हो गई। बस चालक सूझ बूझ का परिचय देते हुए बस को बाएं तरफ खेमपुर जाने वाली सडक की तरफ मोड दिया। रोडवेज बस भी यात्रियों से भरी थी। इस टक्कर में सुरेंद्र राम 55 वर्ष उनकी पत्नी लालसा 50 वर्ष ,  मोतीलाल 60 वर्ष , आशा 40 वर्ष, लीलावती 50 वर्ष घायल हो गए। इस घटना का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यदि रोडवस बस थोडी सी आगे बढी होती तो वह अंवरा नाले में चली गई होती जिसमें पानी भरा हुआ है। इसके बाद भीषण हादसा हो गया होता।



रिपोर्ट : संतोष द्विवेदी

No comments