Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बैंड बाजे संग दो दुल्हनों ने निकाली बारात, थिरकने लगे दूल्हें



भोपाल । मध्य प्रदेश के खंडवा में दो दूल्हनें खुद बारात लेकर विवाह स्थल तक पहुंचीं। दुल्हन साक्षी और सृष्टि बैंड-बाजे के साथ तलवार हाथ में लिए घोड़ी पर सवार हुईं। इन्हें देखकर राहगीरों के कदम तो थमे ही, विवाह मंडप में मौजूद दूल्हे भी थिरकने लगे।शादी में पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया। इसके लिए शादी का निमंत्रण कार्ड पेपर की जगह कपड़े के रूमाल पर बनाया गया था।
दोनों बहनों का विवाह पाटीदार समाज की परंपरा के मुताबिक हुआ। बुधवार को दोनों बहनों ने गृहस्थ जीवन की शुरुआत की। साक्षी ने आनंद के साथ तो सृष्टि ने शशांक के साथ सात फेरे लिए।
शादी में प्रत्येक मेहमान के लिए छाया वाले और औषधीय पौधे भेंट किए गए। इन पौधों में 51 पीपल, 51 नीम और 51 तुलसी के थे। शादी के बारे में दुल्हन के चाचा दीपक पाटीदार ने बताया- ‘‘हमने नई पहल की है। उम्मीद है, लोग शादी के रिवाज में इसे शामिल करेंगे। पौधों को बच्चों की तरह पाला जाए तो प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।’’
डेस्क

No comments