Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अब वोटर आईडी से लिंक कराना होगा 'आधार'



नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आधार की अनिवार्यता कई योजनाओं और दस्तावेजों के साथ कर दी है। जल्द ही सभी पैन कार्डधारकों को अपने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। पैन कार्ड के बाद जल्द ही आपको अपने वोटर आईडी कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य होगा। कानून मंत्रालय ने चुनाव आयोग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कानून मंत्रालय के सामने चुनाव आयोग ने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने का प्रस्ताव दिया है, जिसे कानून मंत्रालय ने मान लिया है।यानी आपको जल्द ही अपने वोटर कार्ड को आधार के साथ लिंक करवाना होगा।



कानून मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी के बाद चुनाव आयोग जल्द ही इस प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। हालांकि इससे पहले फरवरी 2015 में चुनाव आयोग ने आधार को वोटर आईडी से जोड़ने की कवायद शुरू की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसे रोक दिया गया। रोक लगने से पहले तक चुनाव आयोग ने 38 करोड़ वोटर कार्ड लिंक कर लिए थे।

कानून मंत्रालय के सामने आधार और वोटर आईडी को लिंक करने के सुझाव में चुनाव आयोग ने तर्क दिया कि आधार लिंक होने के बाद वोटर आईडी कार्ड की सीडिंग से डुप्लिटेक इंट्री और फर्जी मतदाताओं को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। वहीं चुनाव आयोग ने सुनिश्चित किया है कि आधार नंबर न देने से किसी का भी नाम मतदाता लिस्ट से हटाया नहीं जाएगा।


डेस्क

No comments