कोरोना ने दी भारत में दस्तक, दो लोगों में मिले लक्षण
मुंबई।एक ओर जहां चीन में जानलेवा कोरोना वायरस से हड़कंप मचा है,वहीं दूसरी ओर मौत का यह वायरस अब भारत में भी दस्तक देने लगा है। दो लोगों में इसके लक्षण दिखाई दिए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मजा केसकर ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक चीन से लौटे दो भारतीय नागरिकों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। जिन्हें सबसे दूर अस्पताल के अलग वार्ड में जांच के लिए रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही व्यक्तियों को महाराष्ट के मुंबई में चिंचपोकली के कस्तूरबा अस्पताल में एक अलग वार्ड में रखा गया है।
बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि चीन से आए व्यक्तियों की जांच और कोरोना वायरस के संक्रमण में आए लोगों के उपचार के लिए अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। बताया कि हाल की में चीन से लौटे जो नागरिकों को इन वार्ड में रखा गया है जिनकों हल्की खांसी और ठंड से संबंधित लक्षण दिखाई दिए हैं। निगरानी में रखे गए व्यक्तियों के बारे में और जानकारी का हम इंतजार कर रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस सी-फूड से जुड़ा है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत चीन के हुवेई प्रांत के वुहान शहर के एक सी-फूड बाजार से हुई। ये वायरस ना केवल इंसानों बल्कि पशुओं को भी अपना शिकार बना रहा है। कुछ लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है जैसे सबसे पहले सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, जुकाम, खांसी और बुखार होना।
डेस्क


No comments