Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

थाना समाधान दिवस पर दोकटी थाना में विधायक ने सुनी फरियाद


बैरिया(बलिया): स्थानीय थाने पर आयोजित समाधान दिवस मे विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को सुनी फरियादियों की पीड़ा । अवैध शराब की तस्करी की शिकायत पर जम कर बरसे, थानेदार पर कहा कि इस तरह कि शिकायत दुबारा मिली तो खैर नहीं।
उल्लेखनीय है कि विधायक सुरेंद्र सिंह दोकटी थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर अचानक पहुंच गए और फरियादियों की फरियाद स्वयं सुनने लगे। कई फरियादियों ने पुलिस की शिकायत विधायक से की। जिस पर विधायक ने कहा जनता- जनार्दन के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा के मुरली छ्परा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मूटन राय ने पुलिस की देखरेख में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी की शिकायत विधायक से की। विधायक ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्या को चेताया कि दुबारा ऐसी शिकायत मिली तो ठीक नहीं होगा।
मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने इस आश्वासन के साथ विधायक को शांत कराया कि दुबारा इस तरह की शिकायत नहीं मिलेगी। लगभग तीन घंटे तक थाना समाधान दिवस में भाग लेने के बाद विधायक वहां से क्षेत्र भ्रमण पर निकल गए। 




रिपोर्ट  : विद्याभूषण चौबे


No comments