डी०एल०एड० प्रशिक्षुओ का पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरू
रसड़ा(बलिया) क्षेत्र के राघोपुर स्थित चन्द्रदीप सिंह स्मारक महाविद्यालय में मंगलवार को डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) प्रशिक्षुओ का पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरू हुआ।जिसमे महाविद्यालय के समस्त डीएलएड प्रशिक्षु प्रतिभाग किए। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षुओ को समाज सेवा व अनुशासन में रहने के बारे में बताया गया है ।शिविर का शुभारंभ करते हुए रसड़ा ब्लाक प्रमुख देवकी देवी ने कहा कि स्काउट से जहा मानसिक एवं शारीरिक स्थिति ठीक रहती है, वहीं व्यक्ति स्काउट से अपनी सुरक्षा स्वयं भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्र छात्राओं को स्काउट का प्रशिक्षण बहुत जरूरी है।
रिपोर्ट : पिन्टू सिंह


No comments