एल आई सी एजेंटो ने दिया धरना
बिल्थरारोड, बलिया । स्थानीय नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे समीप मंगलवार को लियाफी के आह्वाहन पर भारतीय जीवन बीमा के एजेंटो व पॉलिसीधारकों ने अपनी 14 सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। जिससे एलआईसी का कार्य पूरे दिन बाधित रहा।धरना में संजय सिंह, विजय यादव, अमृत राज,डॉ सुरेंद्र सिंह, रमेश सिंह,छठु लाल गुप्ता, शिवानन्द,अरविंद वर्मा, धनन्जय प्रजापति, राधेश्याम गुप्ता, सतीश यादव,वृजमोहन चौहान, लल्लन राम,अजय यादव अशोक कुमार, विजय शर्मा, सुनील गुप्ता, विजय शर्मा व सूर्यजीत आदि शामिल थे।
रिपोर्ट : मनोज यादव


No comments