प्रबंधक ने किया कंबल वितरण
गड़वार(बलिया) । विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रबंधक मन्नू सिंह ने अपने गाँव के दो सौ ग्यारह लोगों में कम्बल का वितरण किया,भोजन कराया व उपहार स्वरूप मिष्ठान दिया।इस मौके पर भाजपा नेता हिमांशु प्रताप सिंह"मंटु"ने कहा कि इस आयोजित कार्यक्रम को देखकर मैं बहुत गदगद हूं,निश्चय ही मन्नू सिंह के द्वारा यह एक सराहनीय कदम है।हम सबको इनके इस कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिये तथा इस तरह के आयोजन कर समाज के दुःखी एवं गरीब लोगों के दुःख दर्द दूर करने में सहायता करनी चाहिए व इन लोगों के द्वारा आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिये।इस अवसर पर दीपक सिंह,अजीत सिंह,अभिषेक सिंह,मयंक कुमार सिंह,प्रमोद वर्मा,आदित्य प्रसाद,अमित,राजू सिंह,अंकित शर्मा,दारा सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।अंत में वृद्धाश्रम के अधीक्षक घनश्याम सिंह ने सबको संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट : पीयूष श्रीवास्तव


No comments