दरवाजे पर बारात लगते ही, फाइटर से वार कर युवक को किया घायल
बाँसडीह, बलिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के पर्वतपुर ( जयनगर ) में सोमवार के देर शाम जैसे ही बारात लगी। गांव के ही युवकों ने घर के ही भांजा को फाइटर से वार कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार हल्दी थाना इलाका के बादिलपुर से बाँसडीह थाना कोतवाली के पर्वतपुर ( जयनगर ) में दीनानाथ सिंह के यहाँ बारात आई थी। उसी परिवार के भांजा नीरज सिंह निवासी भोजपुर ( थाना सुखपुरा ) पहुंचे थे। दरवाजे पर बारात लगते ही भींड़ लग गई। नीरज की माने तो वहाँ वेटरों को हमने कहा कि पहले जलपान करवा लिया जाय उसके बाद भोजन गांव वालों को आप लोग करवाइये। इतनी सी बात वहां के युवकों को नागवार लगी। और किनारे ले जाकर फाइटर से वार कर बुरी तरह लोग पीट दिये। जिससे सिर में ज्यादा चोट आई है। बाँसडीह थाना में प्रथम सूचना दर्ज हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया है। और पुलिस के माध्यम से जिलाअस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
रिपोर्ट : के के पांडेय


No comments