जेपी नड्डा के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया
बाँसडीह, बलिया । जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाये जाने पर आज भाजपा बाँसडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और बाँटकर प्रसन्नता व्यक्त किया। कार्यकताओ द्वारा जय श्रीराम के नारों के साथ प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मिठाईयां बाँटी और एक दूसरे को खिलाया।आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि श्री नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी और कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ेगा। इस मौके पर मुनजी कुमार,अखिलेश तिवारी,राजू पटेल,अमित यादव,राजेश कुमार,अभिषेक सिंह,मनीष सोनी,अग्निवेश गुप्ता,बृजेश भारती सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : के के पांडेय


No comments