Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने पुलिस की छापेमारी में क्या मिला कितने गए जेल



बांसडीह, बलिया । बांसडीह कोतवाली पुलिस द्बारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अपील संख्या 1496/2005  223/01 धारा 302 से संबंधित वारंटी अभियुक्त सरल बिंद पुत्र शिवमुनि बिंद निवासी सुल्तानपुर थाना  बांसडीह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह 2005 से फरार चल रहा था । और कहि भागने की फिराक में था। जिसे सुल्तानपुर चट्टी से सुबह गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में बांसडीह कोतवाली द्वारा राजपुर में छापेमारी कर पन्द्रह लीटर कच्ची शराब के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह राजपुर में  छापेमारी  के दौरान रघुबर पुत्र कपिलदेव को  पंद्रह लीटर कच्ची अपमिश्रत शराब के साथ   गिरफ्तार किया गया इसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 5/2020 धारा 60/60(2)आबकारी अधिनियम 272 /273  का अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।




रिपोर्ट : के के पांडेय

No comments