दुबहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ विशाल स्वास्थ्य मेला का आयोजन
सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त ने किया स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन
दुबहड़, बलिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबहड़ पर बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लगभग दो हजार लोगों का जांच एवम उपचार किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्वलित तथा फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही रोगों की रोकथाम बड़े पैमाने पर की जा सकती है। इसके लिए हमारी आशा बहुएं बहुत कारगर साबित हो रही हैं। जो घर-घर जाकर लोगों को विभिन्न प्रकार के रोगों तथा उनकी रोकथाम तथा आवश्यक दवाओं के बारे में बताकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रही हैं। कहा कि इससे बड़ा सेवा का कार्य कोई नही हो सकता। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया। बताया कि यह योजना गरीबो के लिए बरदान सावित हो रही है। यह पुरे विश्व की सबसे बड़ी एवं लोकप्रिय योजना है। उन्होंने स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रीतम मिश्रा एवम दुबहड़ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश सिंह ने सांसद श्री मस्त को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेले में शुगर, बलगम, एक्सरे, टीकाकरण आदि जाँच के अलावा प्रत्येक रोग के विशेषज्ञ ने मरीजो का विधिवत परीक्षण कर दवा उपलब्ध कराई। इस अवसर पर सांसद ने अनेक लोगो मे आयुष्मान गोल्डन कॉर्ड का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, मुक्तेश्वर सिंह, डॉ शैलेश सिंह, डॉ एस के उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, डबलू पांडेय, अशोक सिंह, कमेश्वर सिंह, कमलेश पांडेय, अमित, सन्तोष, उमाशंकर पाठक, नीलम राय उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:- नितेश पाठक
No comments