Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें किस ट्रेन का हुआ है निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं री-शेड्यूलिंग



रसड़ा(बलिया) वाराणसी 29 जनवरी,2020; परिचालनिक सुगमता बढ़ाने के लिए वाराणसी मंडल  के औड़िहार –छपरा रेल खण्ड पर स्थित बलिया रेलवे स्टेशन पर गार्डर लॉन्च करने एवं शाहबाजकुली-गाजीपुर सिटी के मध्य L H S लो हाइट सबवे का कार्य हेतु दिनांक 30.01.2020 को 10:00 बजे से 15:00 बजे तक मेगा ब्लाक लिया गया है । इस कारण पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं री-शेड्यूलिंग किया गया है ।
*निरस्तीकरण*
गाड़ी सं 65105/65106 छपरा-वाराणसी सिटी मेमू दिनांक 30.01.2020 को पूर्णतः निरस्त रहेगी।
*मार्ग परिवर्तन*
1. दिनांक 29.01.2020 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते जाएगी।
2.दिनांक 30.01.2020 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
3.दिनांक 29.01.2020 को आनंद विहार से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 14018 आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
4. दिनांक 30.01.2020 को छपरा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी 75133 छपरा-औदिह डेमू अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी ।
*री-शेड्यूलिंग*
दिनांक 30.01.2020 को औड़िहार से प्रस्थान करने वाली गाड़ी 75134 औड़िहार -छपरा डेमू अपने निर्धारित समय से 1.5 घण्टे विलम्ब से री शेड्यूल कर औड़िहार से चलाई जाएगी।
_ अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर से सम्पर्क करें ।



रिपोर्ट : पिंटू सिंह

No comments