Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन का सड़क मरम्मत आश्वासन निकला हवा हवाई



मनियर, बलिया । लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन का तीन दिन के भीतर सडक का मरम्मत हो जाने का दिया गया व्यान भी हवा हवाई निकला। रामनारायन सिंह कोल्डस्टोरेज के पास धसी सड़क का मरम्मत नहीं होने के कारण मंगलवार को भी गाडिय़ों के धसने व फसने का शिल शिला जारी रहा। गौरतलब हो कि छह माह से मनियर बलिया मार्ग के गौराबगही स्थित स्व. रामनरायन सिंह कोल्डस्टोरेज के पास लगभग पचास मीटर लम्बी धंसी सड़क पर छोटे बड़े बाहनो के फसने से लगातार जाम लग रहा है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को सात किलोमीटर की दूरी अन्यत्र तय कर दूसरे रास्ते से मुख्य मार्ग पर आना पड़ रहा है। धसी सड़क का मरम्मत कराने के लिए लोगों ने पी डब्लू डी के सहायक अभियंता आर एस पाण्डेय व अनिल कुमार चतुर्वेदी से कई बार गुहार लगायी गयी अधिकारी द्वारा मीठा मीठा अश्वासन दिया गया शासन को स्टीमेन्ट भेजा गया है भरोसा रखे कार्य जल्द हो जायेगा बावजूद सडक का मरम्मत कार्य नही हो पाया तो विगत 11 जनवरी को पी डब्लू डी के एक्सईएन एके मणि से मरम्मत की शिकायत की गयी। जिसमें एक्सईएन एक मणि द्वारा यह व्यान दिया गया कि तीन दिन के अन्दर  बाजपेई सडक का मरम्मत करा देंगे लेकिन पी डब्लू डी के एक्सईएन का दिया गया व्यान भी हवा हवाई रहा और मंगलवार को उक्त धसी सड़क में तीन ट्रक एक साथ फस गये और रोड़ पर जाम के साथ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी।



रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments