राष्ट्रीय पहल (निष्ठा) पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
मनियर, बलिया । शासन की मंशा के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र मनियर पर मंगलवार को विद्यालय प्रमुख और अध्यापकों के समग्र उन्नत के लिए राष्ट्रीय पहल (निष्ठा) पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के समस्त अध्यापक मौजूद रहे । निष्ठा शिविर का उद्घाटन जिला समन्वयक प्रशिक्षण बलिया सतेंद्र कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व प्रार्थना सभा करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत कराई। शिविर में उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मनियर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों को विस्तृत ज्ञान के देने के लिए मोबाइल में शिक्षा एप लोड करे व बच्चों के ज्ञान कैसे बढ़ेगा उस राह पर चलना होगा।अाप अपना काम इमन्दारी से करे। शिविर में बच्चों के शिक्षा का ग्रोथ कैसे बढ़े, शिक्षा की दशा व दिशा कैसे बदलेगी आदि की जानकारी दी गयी । इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मनियर धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, ए आर पी नियाज अहमद, कामेश्वर पाण्डेय, अनुपम राय, कौशल सिंह, सूर्य नाथ शर्मा, बबीता, भवानन्द शर्मा, सलीम मास्टर, सुधीर कुमार, संजय कुमार, राघवेंद्र यादव, सन्तोष कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट : राममिलन तिवारी


No comments