नहीं रुका स्पेशल यान तो लोगों में छाई मायूसी
रसड़ा (बलिया) । छपरा इंदारा रेल प्रखण्ड अन्तर्गत विशेष सैलून पूर्वोतर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल सहित वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक डीआरएम विजय कुमार पंजियार ने बकुल्हा ,सुरेमनपुर, बलिया फेफना चिलकहर इंदारा स्टेशन व समपार पुलिया का निरीक्षण किया जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल सहित डीआरएम के साथ रेल मे अफसरों की पूरी टीम मौजूद रहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहाड़पुर अडर पास पुलिया पर रुकना था मगर ट्रेन 500 मीटर आगे चली गई फिर ट्रेन धीरे धीरे पिछे आयी और महाप्रबंधक ने पुलिया के निर्माण पर अधिकारियों समेत कार्यदायी सस्था के ठिकेदार को फटकार लगाई फिर फिर जैसे पता चला कि रसड़ा मार्ग से महाप्रबंधक निरीक्षण के लिए आ रहें हैं तो साहब के इंतजार में अधिकारी कर्मचारी स्टेशन मास्टर सहित साफ सफाई में जुट गए मगर साहब का स्पेशल यान नहीं रुका साहब स्पेशल यान के अन्दर से विकास कार्य देख लिया ।
लोगों का आरोप भी रहा कि इतने बडे अधिकारी छोटे स्टेशन का निरिक्षण का बहाना बनाकर केवल भोजन के लिए अगर ऐसा नहीं होता तो पहाड़पुर पुलिया पर स्पेशल यान क्यों नहीं रुका 500 मीटर आगे जाने का मतलब रेलवे का सभी मानकों को पूरा करने वाला रसड़ा स्टेशन उसके बाद भी महाप्रबंधक को दो मीनट का समय नही मिला ।
लोगों में चर्चा का विषय बना रहा कि साहब चिलकहर हाल्ट स्टेशन पर रुककर पूरी टीम भोजन किया रसड़ा स्टेशन पर कुछ देर साहब स्टेशन पर उतरकर निरीक्षण कर लिया होता तों लोगों की समस्याओं पर बातचीत कर लिया होता तो लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा होता मगर साहब का इतंजार करते रहे मगर साहब का स्पेशल यान नहीं रुका ।
रिपोर्ट पिंटू सिंह


No comments