Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कलंकित हुआ रिश्ता: चाचा ने भतीजी को अगवा कर किया दुष्कर्म



रांची। झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुरी इलाके में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिकनिक मनाकर घर लौट रही 17 साल की लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। यह घटना बीते शनिवार की है। घटना होने के बाद नाबालिग लड़की ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद परिजनों ने उसकी जान बचा ली।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लड़की अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने खूंटी गई थी। वहां से लौटने के दौरान उसके परिचित ने लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ बाइक पर बिठा लिया और एक फ्लैट में ले गया। वहां पर मुंहबोले चाचा ने लड़की से रेप किया। वहीं पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उसने पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

जैसे-तैसे पीड़िता उसके चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंची और फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने उसे बचा लिया। परिजनों के पूछने पर उसने सारी आपबीती बताई। घटना की जानकारी होने पर परिजन नाबालिग के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई है। 

वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस सबूत जुटाने में लगी हुई है।जैसे-तैसे पीड़िता उसके चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंची और फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने उसे बचा लिया। परिजनों के पूछने पर उसने सारी आपबीती बताई। घटना की जानकारी होने पर परिजन नाबालिग के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस सबूत जुटाने में लगी हुई है।


डेस्क

No comments