नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों को किया जागरूक
सिकंदरपुर, बलिया । विधानसभा क्षेत्र के चकखान गांव में गुरुवार को बूथ अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सिकंदरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी ने कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से देश का वातावरण खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
ऐसे लोगों से सरकार सख्ती से निपटेगी। इस मौके पर माधव प्रसाद गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय खरवार, लाल बचन शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दिनेश जायसवाल व संचालन राकेश कुमार गुप्ता नन्हे ने किया।
रिपोर्ट-हेमंत राय





No comments