जानें क्या हुआ जब स्विफ्ट कार टकराई पान की गुमटी को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से
रतसर(बलिया) । सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा चट्टी के चौराहा पर गुरूवार की देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नं.जेएच01एजे 9733 अनियंत्रित होकर पान की गुमटी को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई।
हादसे में कार चालक राजनाथ गोंड़ (35) और दुर्गेश (20) निवासी रतसड़ कलां बुरी तरह घायल हो गये। हादसा होते देख आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल दोनों लोंगो को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। कार चालक रतसड़ से बलिया रेलवे स्टेशन किसी को लेने जा रहे थे।
रिपोर्ट : धनेश पांडेय





No comments