पूर्व प्रधान दुलरिया देवी की ह्रदयगति रुकने निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बेरुआरबारी(बलिया) । प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सत्यदेव मिड्ढा बेरुआरबारी की बड़ी भाभी पूर्व प्रधान दुलरिया देवी 86 वर्ष का अचानक ह्रदयगति रुकने से मौत की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी ।
उनके दरवाजे पर शोक सम्बेदना व्यक्त करने वालो का ताता लग गया । पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे,पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह,भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह,शिक्षक नेता सजंय दुबे, अनूप सिंह, बेरुआरबारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, प्रधानाचार्य आशीष सिंह,रानाकुनाल सिंह, सजंय सिंह,पिंटू यादव आदि सैकडो लोगो ने उनके दरवाजे पर पहुच शोक सम्बेदना व्यक्त किया ।
रिपोर्ट : प्रमोद कुमार





No comments