Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के इस नगर की तीसरी आंख करेगी निगरानी





- डीएम-एसपी ने किया लोकार्पण, कहा, रसड़ा नपा पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल


- स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत कस्बे के 31 जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे


रसड़ा,बलिया: रसड़ा एसडीएम विपिन कुमार जैन (आईएएस) की आधुनिक सोच और पहल पर नगरपालिका क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गया। नगर पालिका की ओर से कोतवाली में लगाए गए सर्विलांस सिस्टम का लोकार्पण डीएम श्रीहरि प्रताप शाही और एसपी देवेंद्र नाथ ने किया। स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत कस्बे में कुल 31 जगह की हर गतिविधि पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। इसके अलावा डीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य की भी हरि झंडी दिखाकर शुरुआत की। 



लोकार्पण के बाद मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री शाही ने कहा कि कस्बे की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिहाज से सर्विलांस सिस्टम लगाने का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। यह पूरे प्रदेश के लिए एक रोल मॉडल हो सकता है। रसड़ा जैसी छोटी नगरपालिका में इस सुविधा का होना हम सबके लिए गर्व की बात है। इसके लिए खासतौर पर एसडीएम विपिन जैन के अलावा नगरपालिका की टीम, कोतवाल व अन्य जिनका भी योगदान है, सबको धन्यवाद दिया। उन्होंने एसडीएम से कहा कि इस उपलब्धि भरे कार्य की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर दें, ताकि इसे नगर निकाय मुख्यालय को भेजा जाए और इससे प्रेरित होकर अन्य जगहों पर भी ऐसी व्यवस्था हो। कोतवाल सौरभ राय को निर्देश दिया कि इस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जो घटनाएं सुलझाई जाए, उन उपलब्धियों को भी जानकारी अवश्य देंगे। 
दो वार्ड में डोर टू डोर कलेक्शन के माध्यम से यह संदेश देने का आवाह्न किया कि रसड़ा स्वच्छता के मामले में सिर्फ जिले में ही नहीं, प्रदेश में भी अपना अलग स्थान रखता है। जल निकासी के लिए होने वाले सर्वे के बाद एक समेकित कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।

एसपी ने भी जताया आभार

- विशिष्ट अतिथि एसपी देवेन्द्रनाथ ने थाने में सर्विलांस सिस्टम का कंट्रोल रूम बनाने के लिए नगरपालिका परिषद का आभार जताया। कहा कि हम भी चाहते है कि हर एरिया सुरक्षित रहे। ऐसे में नपा द्वारा यह सिस्टम लगाकर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जो सार्थक प्रयास किया गया है, वह हमारे लिए भी काफी कारगर होगी। एसडीएम विपिन जैन ने कहा कि ड्रेनेज व कचरा से हर घर प्रभावित होता है। हमने इसको ठीक कराने के लिए सर्वे कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह सर्वे शुरू होगा। जैन ने बताया कि डोर-टू-डोर कलेक्शन का मॉडल तैयार किया था, जिसकी शुरुआत दो वार्ड से किया गया। इसको जल्द ही पूरी नगरपालिका में लागू कर दिया जाएगा। यह नगरपालिका पूरे जनपद के लिए एक रोल मॉडल के रूप में होगी। चेयरमैन मोती रानी सोनी, वशिष्ठ नारायण सोनी, अविनाश सिंह आदि मौजूद थे।


रिपोर्ट- पिंटू सिंह

No comments