स्वामी विवेकानंद की जयंती को भव्य मनाने को भाजपा नेताओं ने कसी कमर
सिकन्दरपुर (बलिया) । आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को मनाने व युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने को लेकर क्षेत्र के डाक बंगला मे तैयारी समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, बैठक के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह रहें, जयंती कार्यक्रम के आयोजक भोला सिंह ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को यादगार, भव्य व आकर्षक बनाने का आह्वान किया, वहीं इस कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुनः 7 जनवरी 2020 को डाक बंगला मे पुनः प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगीं, जिसमें कार्ड वितरण एवं तैयारियों की रुपरेखा व कार्यक्रम की समीक्षा की जायेंगी।
बैठक को संबोधित करते हुए भोला सिंह ने बताया कि आगामी 12 जनवरी 2020 को स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन डाक बंगला सिकन्दरपुर में आयोजित किया गया हैं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बलिया विरेन्द्र सिंह मस्त भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रचारक राजीव नयन एवं पूर्व मंत्री राजधारी सिंह उपस्थित रहेंगे इसके साथ ही प्रमुख वक्ता के रूप में क्षेत्र के विद्वान वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है, गोष्ठी का विचारणीय विषय "वर्तमान भारतीय समाज एवं स्वामी विवेकानंद" निश्चित किया गया हैं।
कार्यक्रम के पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए भोला सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन समाज व क्षेत्रीय युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराना तथा देश की मुख्यधारा से जोड़ने का है।
अंत में भोला सिंह ने बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 12 जनवरी 2020 के कार्यक्रम को व्यापक एवं प्रभावी बनाने की अपील की, बैठक को प्रमुख रूप से संबोधित करने वालों में सुरेश सिंह, अशोक वर्मा, दयाशंकर भारती, महेंद्र गुप्ता, अरुण पांडे, अजय लाल श्रीवास्तव, मुन्ना राय, राकेश गुप्ता, अमरेश राय, योगेन्द्र यादव, मार्कण्डेय शर्मा ,राजनाथ चौहान व कन्हैया लाल आदि रहे, बैठक की अध्यक्षता शशिधर राय ने किया।
रिपोर्ट -हेमंत राय





No comments