समाजसेवी स्वर्गीय सेवानन्द पान्डेय के आदर्शो पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
चिलकहर(बलिया) । प्रखर समाजसेवी स्वर्गीय सेवानन्द पान्डेय के आदर्शो पर चलना व उनके द्वारा किये गये कार्यो को आगे बढ़ाकर सामाजिक समरसता स्थापित करना ही सच्ची श्रद्धांजली होगी साथ ही सेवानन्द जैसे लोगो की समृतियां व आदर्श आज भी समाज मे प्रासांगिक है।वह पान्डेयपुर ही नही जनपद मे ख्याति लब्ध समाजसेवी रहे।
उक्त उदगार पान्डेयपुर पूर्व मंत्री सनातन पान्डेय के अनुज व उनके परिजनो सेवानन्द पान्डेय व उनके श्रद्धांजली सभा मे अतिथियो ने अपने विचार व्यक्त करते हुये शुक्रवार को कही कहा कि समाज का हर वर्ग स्वर्गीय पान्डेय का चहेता रहा व जब तक रहे कमजोर तबके व दबे कुचले लोगो के हिमायती रहे।इससे पहले दीप प्रज्जवलित कर व विद्वानो द्वारा मंत्रोचार कर श्रद्धांजली सभा की शुरूआत हुई तत्पश्चात आगंतुक अतिथियो द्वारा तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई।सभा मे सभी दलो के लोगो ने भाग लिया।संबोधित करने वालों मे सनातन पान्डेय, अवधेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ,सुभाष राम,चन्द्रशेखर सिंह,शशिकांत चतुर्वेदी, डा0 विश्राम यादव,मिठाईलाल भारती,वीरेन्द्र सिंह,चन्द्रमा सिंह,कालिका यादव,भोला राम,ओमप्रकाश पान्डेय,सुरेन्द्र सिंह,अमित यादव,समेत सभी दलो प्रमुख लोगो ने अपने विचार व्यक्त किया।वहीं आधा दर्जन साहित्यकार व पत्रकार तथा स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पान्डेय समेत गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर पूर्व मंत्री सनातन ने सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख भोला राम व संचालन जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने किया।वहीं इस अवसर पर महिलाओं व निराश्रित लोगो को कंबल व गर्म कपड़ो का वितरण रामेश्वर पान्डेय व सोमेश्वर पान्डेय द्वारा किया गया।आये हुये लोगो का आभार प्रकट पूर्व मंत्री सनातन पान्डेय व राजीव रत्न पान्डेय ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट : संजय पांडेय





No comments