Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगर पंचायत कार्यालय समय से नही खुलने से जनता के साथ कर्मचारियों की भी बढ़ी परेशानी



मनियर, बलिया । शासन प्रशासन का सख्त निर्देश है कि सभी अधिकारी अपने अपने कार्यालय में  समय से बैठकर जनता की समस्याओं का अधिक से अधिक निस्तारण करें। लेकिन नगर पंचायत मनियर में उनके आदेश का सरासर उल्लंघन किया जा रहा है। अधिकारी के बैठने की बात तो दूर समय से नगर पंचायत कार्यालय खोलने के जिम्मेदार आफिस नहीं खोल रहे हैं उच्च अधिकारी कारवाई करने के बजाय उल्टे उनके बचाने मे लगे हुए हैं  ।




शुक्रवार के दिन नगर पंचायत कार्यालय पर 11बजकर40 मिनट तक मेन गेट का ताला लटका हुआ था। उसके बाद सम्बन्धित कर्मचारी ने आकर के ताला खोला।करीब दो घंटे तक नगर पंचायत के कर्मचारी अखिलेश कुमार, भानु सिंह रविंदर कुमार, शक्ति सिंह,राकेश कुमार मुन्ना प्रसाद, मनजीत वर्मा, प्रशान्त सिंह अफरोज अहमद शेखर चौरसिया व अरविंद कुमार ठाकुर सहित सारे कर्मचारी गेट के बाहर खड़े रहे। नगर पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए नगर पंचायत के लोग कार्यालय पर पहुंचकर बैरंग वापस लौट गए।वही नगर पंचायत के ताला खोलने के जिम्मेदार कर्मचारी गेट क्यो नही खुला पूछने पर एक दुसरे पर दोषारोपण करते रहे।नगर पंचायत के लोगों का कहना था कि जब जिम्मेदार इसी तरह से अपने कार्य से लापरवाही करगे तो जनता का कार्य कैसे होगा। इस संदर्भ में जब नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस समय लखनऊ में हूँ।वापस आने के बाद इसकी जांच करूंगा। जो भी लोग इसके जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय से पूछे जाने पर कहा कि मै गोशाला के कार्य से जिले पर थी कर्मचारी किसी काम से गया था इस लिए विलम्ब हुआ जब मै पहुँची तो कार्यालय खुला हुआ था।




रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments