सावित्री फुले बाई के जन्मदिन पर निराश्रितों में बटी कंबल
मनियर बलिया । कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए व साबित्री बाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत चन्दायर के ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने शुक्रवार को अपने हाथों से मुनि देवी, गिरजा देवी, बेचनी देवी, चाँद मुनि, बुचिया देवी फुल मती देवी सहित करीब दो सौ पचास गरीब, निराश्रित, विधवा वृद्ध व विकलांग लोगों के बीच कम्बल वितरित किया।
प्रधान पति सन्तोष कुमार ने कहा कि गरीबों की सेवा से बडा कोई धर्म नहीं। मनुष्य को अपने कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों मे भी दान करना चाहिए दान से धन की कमी नहीं होती। इस मौके पर शिव शक्ति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश मौर्य, पूर्व प्रधान काशी नाथ, श्रवण कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत राम, शिव शंकर वर्मा, सन्तोष राजभर, हर्ष राजभर, भोला चैधरी, आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : राममिलन तिवारी





No comments