Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गणतंत्र का उत्सव : कहीं निकली रैली तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन




सिकंदरपुर, बलिया। नगर में स्थित चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया 71 वा गणतंत्र दिवस इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी भी निकाली गई जिसमें भारत माता की झांकी तथा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई की झांकी भी शामिल थे जिसने एकता का प्रतीक दिया वही छात्रों द्वारा पिरामिड बनाकर चौक बाजार तथा विभिन्न स्थानों पर तिरंगा लहराया और भारत माता की जय जय कार की जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा लोगों ने बच्चों की इन जजों को सलाम किया और खूब खूब सराहा प्रभात फेरी विभिन्न मार्गो से होती हुई अपने निर्धारित समय अनुसार विद्यालय पर आकर विद्यालय पर आकर समाप्त हो गई ।तत्पश्चात माननीय मुख्य अतिथि शेख अहमद अली और संजय भाई के द्वारा ख्वाजा रोहण किया गया उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसका संचलन नजरुल तथा अध्यक्षता अनिल यादव जी ने की बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन बखूबी किया और सभी का मन मोह लिया।


इस दौरान मुख्य अतिथि के जी के द्वारा उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया वहीं मैनेजिंग इंचार्ज नजरुल बारी द्वारा वरिष्ठ अध्यापकों को अग्रवा स्त्र देकर सम्मानित किया इस दौरान मैनेजर शेख अहमद अली और संजय भाई प्रिंसिपल सायरा बानो अप्सरा बानो दयानंद गजेंद्र बहादुर एहसान अंसारी गौहर खान आसिफ खान सैफ अली रियाज अहमद नदीम अहमद मुस्लिम सर अब्दुल्लाह खान उर्फ मुल्ला सर हाफिज सनाउल्लाह ,राजेश राय,मनोहर कुमार,जितेंद्र कुमार, निर्भय नारायण सिंह, नफीसा, हुमा, गौसिया,सुल्ताना, हिना, पिंकी, सोनी, निकिता, सुनील, हरिंदर अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे।


 क्षेत्र के कठघरा बंसी बाजार स्थित आर यस यस गुरुकुल स्कूल कठघरा के बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैली निकाली गई जिसमें क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए जिसके तहत मुख्य बस स्टैंड चौराहा सिकंदरपुर पर बच्चों ने एसिड अटैक पर सजीव व शानदार नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। मंचन को देखकर बरबस ही उपस्थित लोगों के आंखों से आंसू भर आया।
इस दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के बच्चों द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को संदेश देने के लिए तथा जागरूकता फैलाने के लिए प्रस्तुत किया गया है। आज बेटियों ने इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया है कि ऐसे समाज के अभिशप्त लोग हम बेटियों के चेहरा जला सकते हैं हमारे इरादे को नहीं।


मनियर मार्ग पर स्थित रामायण राय ट्रस्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित आरबीएल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रेसिडेंट वीएस राय रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनके उनके द्वारा झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बच्चों का मौलिक अधिकार, हिंदी मीडियम वर्सेस अंग्रेजी मीडियम डिबेट बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को खुब सराहा। इस दौरान दो दर्जन से अधिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।  जबकी एक दर्जन अभिभावकों को बेस्ट गार्जियन का अवार्ड स्कूल के द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान रिया राय, घनश्याम यादव, तेज बहादुर यादव, साबिया खान, अरुणा तिवारी, शाइस्ता परवीन, रूबी खातून आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएस राय व संचालन शिखा राय ने किया।



रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments