मऊ के घोसी में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए शनिवार को 9 लोगों को धर दबोचा। इसका खुलासा करते हुए मऊ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि घोसी थाना क्षेत्र के बोझी चौकी अंतर्गत एक घर में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।
एसपी ने बताया कि पुलिस पिछले कुछ दिनों से हालात पर करीब से नजर बनाए हुए थी। शनिवार को पुख्ता जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस टीम ने चिन्हित मकान पर छापा मारकर मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके ऊपर 3/4 5, 6,7 अनैतिक देहव्यापार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि देहव्यापार कराने वाली संचालिका को भी गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में इलाकाई थाने के अलावा अन्य कई थानों की फोर्स तथा महिला पुलिस भी शामिल रही।
रिपोर्ट: आदर्श कुमार सिंह


No comments