बोले विधायक सुरेंद्र सिंह पाकिस्तान जिंदाबाद नारा लगाने वालों का भारत में रहने का हक नहीं
बैरिया (बलिया): बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मेरठ के एसएसपी का समर्थन करते हुए कहा है कि देश विरोधी नारा लगाने वालों को पाकिस्तान जाने का सलाह देकर एसएसपी ने कोई गलत कार्य नहीं किया है क्योंकि कोई भी देशभक्त वही कहता, जो एसएसपी मेरठ ने कहा है। मैं एसएसपी मेरठ से मिलकर उन्हें सम्मानित करूंगा।
विधायक सुरेंद्र सिंह शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि जब भी पाकिस्तान के गलत नीतियों व कार्यों का विरोध होता है, तब-तब कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगा है। अगर एसएसपी के सामने कोई पाकिस्तान जिंदाबाद कह रहा है और तब एसएसपी ऐसे लोगों को पाकिस्तान जाने का सलाह देते हैं तो इसमें क्या बुराई है। इसका भी कांग्रेस विरोध कर रही है। मेरा कहना है कि पाकिस्तान का समर्थन करने वाले लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पाकिस्तान चला जाना चाहिए।
विधायक ने देश की दुर्दशा के लिए कांग्रेसियों को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियों रका खामियाजा आज भी हिंदुस्तान भुगत रहा है। चीन के बार्डर पर हजारों वर्ग मील जमीन नेहरू के कारण चीन ने कब्जा कर लिया। पीओके में बैठकर पाकिस्तानी भारतीय क्षेत्र में लगातार गोलाबारी करते हैं, जिससे हमारे जवान शहीद हो जाते हैं किंतु आज तक कांग्रेसियों ने कभी पाकिस्तान क इस हरकत का कटु शब्दों में विरोध नहीं किया। राजस्थान में 100 से अधिक बच्चो की मौत हो गई है, राहुल व प्रियंका के मुंह से अभी तक उन बच्चों के प्रति संवेदना के एक शब्द भी नहीं निकले जबकि कोई छोटी घटना भी उत्तर प्रदेश में होती है तो ये लोग कहते हैं कि हम अंतरात्मा से दुखी है। अगर ये चुनाव हार जाते हैं तो इवीएम पर दोष मढ़ देते हैं, जीते जाते हैं तो चुप्पी साध लेते हैं क्योंकि इनका शुरू से ही चरित्र दोहरा रहा है। अब इस देश की जनता उन्हें पहचान चुकी है, चाहे ये लोग कुछ भी कर लें, सत्ता में लौटने वाले नहीं है।
रिपोर्ट : विद्याभूषण चौबे


No comments