जाने डीआरएम के निरीक्षण में किसे मिला पुरस्कार और किसे लगी फटकार
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने कहा है कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर गोंदिया एक्सप्रेस एक सप्ताह के भीतर रुकने लगेगी जबकि डाउन हरिहर नाथ एक्सप्रेस पहले से रुक रही है। अप के ठहराव के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, अप्रूवल मिलते ही उसका भी ठहराव शुरू हो जाएगा।
महाप्रबंधक शुक्रवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने पत्रकारों को उक्त जानकारी दी। महाप्रबंधक ने महिला प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, रेलवे कालोनी तथा संयुक्त यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। वहीं उच्च श्रेणी के यात्रियों के लिए नवनिर्मित प्रतीक्षालय का लोकार्पण महाप्रबंधक ने किया। बरसात के दिनों में टीन शेड से पानी टपकने के यात्रियों की शिकायत पर तुरंत उसे ठीक कराने का निर्देश देते हुए कहा कि 22 कोचों के ठहराव के लिए सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाई जाएगी। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर से टेंपो स्टैंड हटाने का निर्देश भी अधीनस्थों को दिया।
इससे पूर्व महाप्रबंधक ने बकुल्हा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्री सुविधा बढ़ाने, पेयजल, रोशनी व शौचालय के बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ तत्काल प्लेटफार्म नंबर दो व ऊपरिमागी सेतु का निर्माण पूरा कराने का निर्देश मातहतों को दिया। महाप्रबंधक ने मांझी में घाघरा नदी के ऊपर पुराने पुल के बगल में बन रहे नए रेल पुल का निर्माण कार्य में पूरा होने में देरी होने पर अप्रसन्नता दिखाई और संबंधितों से इसे तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया।
महाप्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंप्रा) प्रवीण कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एसपीएस यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्त, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एवं कैरेज एंड वैगन बीपी सिंह, मंडल इजीनियर समन्वय प्रवीण कुमार पाठक, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रतीक सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एके सक्सेना, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्लन एवं दूर संचार इंजीनियर आशुतोष पांडेय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संसाधन व आंकड़ा प्रबंधक बसंत राय, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नरेश कुमार, रेलवे सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडेय व जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
इसके उपरांत डीआरएम छाता स्थित समपार संख्या 2 सी पर रुके और समपार के अंडर पास का निरीक्षण किया और L H S में जल जमाव के कारणों को समाप्त करने हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिया । ततपश्चात महाप्रबंधक सहतवार-बाँसडीह रोड के मध्य किमी 53/07-08 पर समपार संख्या-11बी पर पहुँचे और निरीक्षण के साथ उन्होंने संरक्षा मानकों को परखा तथा गेट मैन से विभिन्न परिस्थितियों में संरक्षा उपायों समेत उसका संरक्षा ज्ञान परखा और सतुंष्ट होने के उपरांत गेट मैन ख़ुर्शीद अहमद खाँ को नगद 2500 रु से पुरस्कृत किया। उसके बाद वे 12:35 बजे तक बलिया पहुँचे और यार्ड के पूर्व में स्थापित गार्ड/ड्राइवर रनिंग रूम का गहन निरीक्षण किया और वहां कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया और उसे और बेहतर बनाने हेतु संबंधित को निर्देश दिया । इसके साथ उन्होंने बलिया के चिकित्सकीय स्वास्थ्य केंद्र का भी गहन निरीक्षण और कार्यरत पैरा मेडिकल स्टाफ, दवाओं व उपकरणों के समुचित प्रबंधन से प्रसन्न होकर इस हेल्थ यूनिट को पाँच हजार रुपये नगद का पुरस्कार प्रदान किया । इसी क्रम में उन्होंने आवासीय रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया और उसमें रहने वाले रेल कर्मियों के परिजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और तत्काल निराकरण का अस्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे कॉलोनी में बच्चों के लिए नवनिर्मित आदर्श उद्यान पार्क का लोकार्पण भी बच्चों के माध्यम से किया । इसके साथ ही उन्होंने इस नए पार्क में अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण भी किया । इसके अतिरिक्त उन्होंने बलिया में स्टेशन भवन,प्लेटफार्म संख्या 04 का निर्माण कार्य, दूसरी वाशिंग लाइन, प्रतीक्षालयों , यात्री निवास एवं अधिकारी विश्रामालय का निरीक्षण किया तथा अधिकारी विश्रामालय में नवविर्मित अतिरिक्त यूनिट नम्बर 3 एवं पर्यवेक्षक विश्रामालय का उदघाट्न फलक अनावरण कर किया । अपने निरीक्षण स्पेशल से 12:40 पर बलिया से रवाना होकर बलिया-सागरपाली के मध्य कर्व सं-18 एवं समपार सं-31डी का निरीक्षण किया एवं संरक्षा प्रश्नों के सही उत्तर पर प्रसन्न होकर गेट मैन पिंटू कुमार को 2500रु नगद पुरस्कृत किया । इसके बाद फेफना-चिलकहर के मध्य माइनर ब्रिज सं-3 एवं इंजीनियरिंग गैंग सं-1PL का निरीक्षण किया और गैंग की कार्यकुशलता एवं संरक्षा के प्रति जागरूकता से प्रसन्न होकर गैंग के लिए मेठ सोहन मंडल को 15000रु नगद पुरस्कार प्रदान किया ।
इस दौरान उन्होंने स्टेशनों पर भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, आरपीएफ बैरक , केंद्रीकृत कन्ट्रोल पैनल , रेलवे आवासीय कालोनी, एल.डब्लू,आर. (LWR- Long Welding Rail), एस.ई.जे.,(SEJ- Switch Extension Joint) कर्मचारी स्वास्थ्य क्लीनिक, टीआरडी डिपो, प्वाइंट एवं क्रासिंग, गुडस् शेड, प्लेटफार्म, शेड्स, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व जल-निकासी, साफ-सफाई, उर्जा संरक्षण संयत्र संबंधी आदि का निरीक्षण किया।
श्री अग्रवाल ने यात्री गाड़ियों के समय पालन पर, स्टेशन प्लेटफार्मो की नियमित सफाई एवं रेल कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए समस्त विभागो के अधिकारियों को सुचारू रूप से और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिया ।
दूसरे चरण के निरीक्षण में उन्होने चिलकहर स्टेशन पर स्टेशन मास्टर कार्यालय, पैनल रूम एवं प्वांइटस व इन्टरलाक्ड लेवल क्रासिंग का निरीक्षण किया । चिलकहर स्टेशन पर विकास कार्य , चिलकहर-रसड़ा के मध्य लो हाईट सबवे सं-8, चिलकहर-रसड़ा के मध्य मेजर ब्रिज सं-9 (SEJ- Switch Extension Joint) एस.ई.जे.जॉइंट नं-6&7 , इसके पश्चात रसड़ा-इन्दारा अधिकतम गति पर स्पीड ट्रायल करते हुए इन्दारा पहुँचें ।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं सुपरवाइजरों को नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कृत होने वाले विभाग /सुपरवाइजर एवं कर्मचारी - स्टेशन अधीक्षक बकुल्हाँ-5000 , स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर-5000, गेट मैन 11बी-2500 ,रनिंग रूम बलिया-10000, हेल्थ यूनिट बलिया-5000 ,स्टेशन अधीक्षक बलिया-5000, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिगनल/बलिया-10000 ,सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज/बलिया-10000, रेलवे सुरक्षा बल/बलिया-10000, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पी वे-20000 , सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य -15000, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/टेलिकॉम-5000, मंडल वाणिज्य निरीक्षक/बलिया-2500 रु , गेट मैन 31 बी-2500 रु, इंजीनियरिंग गैंग 1 PL-15000 रु एवं चिलकहर स्टेशन को 10000रु नगद पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर वाराणसी मण्डल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रवीण कुमार , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम एस नाबियाल,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरेज&वैगन बी.पी. सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आर. अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 प्रवीण कुमार पाठक , वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रतीक सिंह , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य) ए.के.सक्सेना, वरिष्ठ मंडल विद्युत् इंजीनियर सत्येन्द्र यादव , वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर 1 आशुतोष पाण्डेय,वरिष्ठ मंडल सिगनल व दूरसंचार इंजीनियर2 त्रयम्बक तिवारी ,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ,वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नरेश कुमार , मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी वी.के.यादव, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट- विद्याभूषण चौबे, पिंटू सिंह


No comments