Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साली से लड़ी आंखें तो पत्नी को उतारा मौत के घाट


 लखनऊ। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 12 जनवरी की रात को हुए समरीन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा  करते हुए आरोपी पति समेत दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो साली से अवैध संबंधों की वजह से पति आसिफ ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी और वारदात को लूट का रूप दिया था। पुलिस ने पति आसिफ सहित हत्याकांड में शामिल दो डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आ​सिफ ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह अपनी साल से शादी करना चाहता था, लेकिन पत्नी समरीन आड़े आ रही थी। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने पहले भी कई बार उसकी हत्या की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं रही। आसिफ ने बताया कि उसने क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर रविंद्र नेबी के जरिए पत्नी को जहर का इंजेक्शन लगवाया था, लेकिन वह बच गई। इसके बाद डॉक्टर रविंद्र ने मुरादाबाद निवासी सुनील शर्मा से मिलवाया। सुनील शर्मा अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो जेल भी जा चुका है। 

आसिफ ने दो लाख में पत्नी की हत्या की योजना बनाई। 9 जनवरी को आसिफ ने सुनील से बेटा हाजीपुर में उत्तरांचल सोसाइटी के पास मुलाकात की और पूरा प्लान समझाया। प्लान के मुताबिक 12 जनवरी की रात 9 बजे आसिफ ने रविंद्र, संदीप और सुनील को घर के नीचे वाले कमरे में बैठा दिया। रात में सोने का बहाना कर अपने साले जुनैद का मोबाइल ले लिया और कहा तुम लोग भी जल्दी सो जाओ सुबह काम पर जाना है।

इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर बीच वाले कमरे में लेट गया। रात में एक से तीन बजे के बीच आसिफ ने तीनों के साथ मिलकर पत्नी समरीन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को लूट का रूप देने के लिए खुद के हाथ-पैर बांधकर ऊपरी मंजिल पर चला गया।



डेस्क

No comments