Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

14 फरवरी का राशिफल: इश्क़ के मामले में आज इन राशियों को मिलेंगा प्यार मोहब्बत का तोहफा



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में दिन भाग्यशाली है। किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री भी आज हो सकती है और आपको फायदा मिलने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातक अपनी भाषा का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। यदि आज वरिष्ठ आपके काम में कमियां निकालते हैं तो उनसे बहस करने की जगह उनकी बातों पर ध्यान दें। अहंकार और जोश में आकर कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपको भविष्य में पछताना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन और प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन संभव है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अपने वैवाहिक जीवन पर थोड़ा ध्यान दें अन्यथा शादीशुदा जिंदगी में आपके जीवनसाथी की दिलचस्पी कम होती नजर आएगी। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकाल कर आज उन्हें कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। इससे आपको एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आपके रिश्ते में फिर से वही गर्मजोशी लौट आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक है। आज कठिन मेहनत के बाद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों की मेहनत आज रंग लाएगी और परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। ज्यादा तली भूनी चीजें खाने से परहेज करें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने खाने पीने का ध्यान रखें। पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला आज बहुत ही सोच समझकर और सावधानी से लें। आपका एक गलत निर्णय आपके भविष्य को भी खराब कर सकता है और इसका असर आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अचानक नए स्रोतों से धन प्राप्त होगा जिससे आज आप काफी प्रसन्न और चिंतामुक्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज किसी बड़े बदलाव का संकेत मिल रहा है। आज आपकी मनपसंद जगह पर आपका ट्रांसफर हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान बेवजह के मुद्दे न उठाएं। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। सेहतमंद रहने के लिए कसरत करें और इसे नियमित रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आज माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके बॉस सभी कर्मचारियों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा। अपना फोकस काम पर रखें और उन्हें शिकायत का मौका न दें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज छोटी छोटी बातों पर आपको गुस्सा आएगा और आपको झुंझलाहट महसूस होगी। आपके आक्रामक मिजाज के कारण परिजनों के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। भाई या बहन के साथ संबंध बिगड़ने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। अगर काम का दबाव आपको परेशान कर रहा है तो आपको एक ब्रेक जरूर लेना चाहिए। पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनक जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज सोच समझकर अपना कदम बढ़ाएं। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आज आपका नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में निवेश न करें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। वैवाहिक जीवन में आज आप दोनों के बीच की तकरार आखिर खत्म होगी और जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। काफी समय के बाद आज आप दोनों एक रोमांटिक दिन का आनंद लेंगे। लव लाइफ में भी स्थिरता रहेगी। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। आज रिश्तेदारों से कुछ तनाव मिल सकता है। उनकी दखलंदाजी से घर में कोई विवाद हो सकता है ऐसे में आप संयम से काम लें। समझदारी और शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से और झगड़े से किसी का भला नहीं होता।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। काफी समय बाद आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आपके कुछ प्रयासों में भी आज सफलता मिलने के आसार हैं जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। पैसों की बात करें तो जमीन जायदाद से जुड़ा कोई कार्य आज पूरा होगा और आपको अच्छा आर्थिक फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आज हंसी-मजाक में दोस्तों के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और इस तरह की बातों को नजरअंदाज करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप इसका पूरा लाभ उठाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, यह बदलाव आपके जीवन को एक नई दिशा देगा। इस समय आपको अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप दोनों एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में आपका मन लगेगा और आप जमकर मेहनत करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज काफी दिक्क्तों के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें ताकि भविष्य में इससे बड़ा फायदा आपको मिल सके। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपनी सेहत का आज अधिक ध्यान रखें। आज दांत का दर्द आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, आप डॉक्टर से सलाह लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहने की संभावना है। आज कोई बड़ा वित्तीय लाभ आपको मिल सकता है। हालांकि अपने आर्थिक निर्णय आप जरा संभल कर लें ताकि आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सके। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीदने का मन बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आज आपका कुछ नुकसान हो सकता है। आप नौकरी करते हैं तो चीजें कुछ बेहतर नजर आ रही हैं। आज आपके वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है अपनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। हाथ में पैसा आएगा लेकिन कुछ बड़े खर्चे संभव है। आज उधार देने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो अड़चन आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएगा। वरिष्ठ काफी सहयोगी रहेंगे। आज आपकी शादीशुदा जिंदगी में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से अपने फैसले लेने की जरूरत है। आज के दिन आपको काफी संभलकर रहना होगा क्योंकि आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आज काम को अलग रखकर कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वित्तीय मामलों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। आज आपकी जेब भरी रहेगी और आप चिंता मुक्त रहेंगे। अगर आप लोन पर घर या कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आवेदन करने के लिए समय अनुकूल है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में बोनस मिलने की संभावना है। आज आपकी मेहनत को काफी सराहना मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई नया आर्डर मिल सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपके घरवाले आपके रिश्ते को मंजूरी ना दें। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलने से मन संतुष्ट रहेगा। आप अपने द्वारा निर्धारित किये हुए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। दफ्तर में आप खूब मेहनत करेंगे। पिछले कुछ दिनों से काम में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा था लेकिन आज आप सारी बातों को एक तरफ रखकर सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ इस दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आप महसूस करेंगे कि आपका परिवार आपसे कितना प्यार करता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप अच्छे आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। आप सरकारी नौकरी में हैं तो वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आप काफी मौज मस्ती करेंगे। काम का दबाव कम होने के कारण आपके पास आराम करने के लिए पर्याप्त समय होगा। पिछले कुछ समय से आपके भाइयों के साथ आपकी जो अनबन चल रही थी आज उसके दूर होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके बीच एक बार फिर प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बहुत ही सावधानी से अपना कदम आगे बढ़ाना होगा। आपके विरोधी आपकी किसी योजना में बाधा डाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आप दोनों खुशी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन राहत भरा रहेगा किसी दर्द से आपको काफी आराम मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक  


डेस्क

No comments