Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

15 फरवरी का राशिफल: इस राशि वाले आज बचे वाद विवाद से



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से निपटाने में कामयाब रहेंगे। वरिष्ठों के सहयोग से आज आपको कोई फायदा मिलने का भी योग बन रहा है। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यदि आप इस काम को सफलतापूर्वक खत्म कर लते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मिजाज बढ़िया रहेगा। आज आप दोनों किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। काफी दिनों बाद एक दूसरे के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर आपको बहुत प्रसन्नता होगी। दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पार्टनर आपसे कोई उटपटांग मांग कर सकते हैं जिसे लेकर आप दोनों के बीच तनाव संभव है।
 शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 7 शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): वैवाहिक जीवन में आज अशांति रहेगी। जीवनसाथी से अनबन आज आपके दिन को काफी कठिन बना देगी। घरेलू झगड़े झंझटों के कारण आज मानसिक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आज आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं पाएंगे। आपको अपने निजी जीवन की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए। आज किसी करीबी मित्र के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। आप अपने दोस्त का शुक्रिया जरूर अदा करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको पार्टनर से मिलने का मौका नहीं मिल पाएगा। आज आपके साथी आपसे इस बात को लेकर थोड़े नाराज रह सकते हैं। अपने खाली समय का सदुपयोग करें, बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार होने की संभावना है। 
शुभ रंग: हल्का लाल शुभ अंक: 15 शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक 


मिथुन (मई 20 से जून 20): पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज किसी करीबी की मदद से आपको बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं का समाधान होगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके पिता का समर्थन आपको मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ जाएगा। आप जमकर मेहनत करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आज का दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। अपने जीवनसाथी का साथ पाकर आज आप अच्छा महसूस करेंगे। परिवार में शांति रहेगी और घर के सदस्यों में एकजुटता व सौहार्द की भावना पैदा होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। 
शुभ रंग: पीच शुभ अंक: 28 शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक 


कर्क (जून 21 से जुलाई 21): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से वरिष्ठ आपके काम से नाखुश चल रहे थे लेकिन आज आपको उनका सहयोग मिलेगा जिससे आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। आज आपके लंबित कार्य भी समाप्त हो जाएंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आज आप दोनों एक शांत भरा दिन गुजारेंगे। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 10 शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12:20 तक


 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप अच्छा खासा पैसा कमा पाएंगे। आज किसी काम के पूरे होने से आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने प्यार का इजहार करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएंगे और खुलकर अपने दिल की बात कहेंगे। दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आप वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। आने वाले समय में वे आपके करियर को आगे बढ़ाने में आपकी पूरी मदद भी करेंगे। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी किसी बात से आज माता पिता नाराज रहेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो ज्यादा तनाव लेने से बचें। 
शुभ रंग: गहरा नीला शुभ अंक: 11 शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक


 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज आपको सभी के साथ बहुत ही नरमी से बर्ताव करने की जरूरत है। दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों से किसी भी तरह की बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आज आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। शांत रहकर आप किसी बड़ी परेशानी से बच सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आप दोनों का रिश्ता प्रगाढ़ होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको कितनी अच्छी तरह समझते हैं। आज आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
 शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 2 शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक 


तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): रोमांटिक लाइफ में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आज अचानक आपकी मुलाकात टल सकती है। कई प्रयासों के बाद भी आप दोनों के बीच संपर्क नहीं हो पाएगा, इससे आप थोड़े उदास हो सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। साथ ही अगर आप कोई नयी संपत्ति खरीदना या इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आज आपके रास्ते में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। काफी दिनों के बाद आज दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका आपको मिल जाएगा। आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएंगे और काफी मौज मस्ती भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। 
शुभ रंग: क्रीम शुभ अंक: 12 शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक 


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आज आप अपने जीवनसाथी को बहुत ज्यादा मिस करने वाले हैं। आज काम की वजह से आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे या आपको शहर से अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। घर में आज किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत करने से बचें अन्यथा बेवजह की कलह घर की शांति भंग कर देगी। दफ्तर में आज आप अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर होगा किसी और के मामले में टांग न अड़ाएं। आज आपका कोई सहकर्मी आपको परेशान करने के लिए कोई गैरजिम्मेदाराना हरकत कर सकता है। ऐसे लोगों से आप समझदारी और होशियारी से निपटें। उग्र होकर बात आगे न बढ़ाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप कोई बड़ी खरीदारी करने का फैसला ले सकते हैं। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 16 शुभ समय: सुबह 11:05 से दोपहर 12:25 तक 


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): कामकाज के मोर्चे पर आज चीजें आपके विरुद्ध जा सकती हैं। आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है और आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। ऐसे में आप खुद को शांत रखें और भविष्य में ऐसी गलती न करें। आप व्यापार करते हैं तो आज साझेदार के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आपको बड़े फायदे की उम्मीद है तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी कुछ योजनाओं में बदलाव करने का प्रयास करें। इस तरह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने से कुछ हासिल नहीं होगा। अपने विरोधियों से संभलकर रहें। वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। पैसों की बात करें तो अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को यदि आप सही जगह पर निवेश करते हैं तो इसका उचित परिणाम आपको जल्द मिलने के आसार हैं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 8 शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक 


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज मन काफी अशांत रहेगा और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं और न ही उनपर किसी भी बात को लेकर दबाव डालें। आपको उन्हें प्यार से समझाने की जरूरत है। निजी जीवन की परेशानियां आज आपका काम बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। आज दफ्तर में आपकी गति धीमी रहेगी जिससे समय पर आप अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे। हो सकता है आज आपके वरिष्ठों का ध्यान आप पर न जाए लेकिन ऐसा रोज रोज नहीं हो सकता है। बेहतर होगा आप जल्दी संभल जाएं। रोमांटिक लाइफ में आज आप फिर से वही गर्मजोशी महसूस करेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। पैसों की बात करें तो धन कमाने के लिए आज आप कड़ी मेहनत करेंगे और आपकी यह मेहनत अच्छे परिणाम भी देगी। 
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 14 शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक 


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): वैवाहिक जीवन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आज आपके जीवनसाथी का बर्ताव कुछ अजीब रहेगा जिससे आप काफी परेशान हो सकते हैं। उनके स्वभाव में चिड़चडापन और बातों में नाराजगी रहेगी। बेहतर होगा आप अपने प्रिय से खुलकर बात करने की कोशिश करें। कामकाज को लेकर आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे आप थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो लगातार मेहनत के बाद भी उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिल पाने से आज आप काफी निराश रहेंगे। अगर आप कोई ठोस निर्णय लेते हैं तो सोच समझकर ही अपना फैसला लें। पैसों के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा। अगर आप आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो नुकसान संभव है। आज सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको इलाज के साथ आराम पर भी ध्यान देना चाहिए। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 34 शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक 


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। पैसों के मामले में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आज न ही किसी को उधार दें और न ही आप स्वयं किसी से उधार लें। आज आपको बहुत ही सोच समझकर बर्ताव करने की जरूरत है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से दूर रहें। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर समय अनुकूल है। आपके प्रयास आज कुछ रंग दिखाएंगे और आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है हालांकि इससे आपकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएगी इसलिए आपको दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। काम के दबाव के कारण आप अपनी रोमांटिक लाइफ पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का मन बना सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। 
शुभ रंग: नारंगी शुभ अंक: 9 शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक 


डेस्क

No comments