Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जयंती पर याद किये गए पं० दीनदयाल उपाध्याय




चितबड़ागांव, बलिया । मण्डल के महरेव ग्राम पंचायत स्थित पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केन्द्र पर स्थित पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के मूर्ति पर माल्यापण करके भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मंगलवार को मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने  कहा कि उनके विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अंत्योदय के सपने को साकार किया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक मोटक जी ने किया।इस मौके पर स्वदेशी जागरण के उत्तर प्रदेश एवं उतराखंड के प्रभारी अजय जी  भाजपा मन्डल अध्यक्ष मोतीचंद्र गुप्ता, भाजपा नेता अमरजीत सिंह,सुनील सिंह सुमन,आनंद सिंह,अभिषेक उपाध्याय,मनीष तिवारी, दिलीप सिंह शारदानंद तिवारी, दीपक ,सतोष वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।



रिपोर्ट : बिकास सिंह

No comments