Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम का Live अपडेट्स.....





#आप 62 सीटों पर आगे चल रही है, यानी पिछली बार से 5 कम, भाजपा 8 सीटों पर आगे यानी पिछली बार से 5 ज्यादा

#दिल्ली में भाजपा 22 साल और कांग्रेस 7 साल से सत्ता से दूर, केजरीवाल की आप की तीसरी बार सरकार बनना तय


नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में 62 सीटों पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलना तय लग रहा है। हालांकि, उसे 5 से ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। भाजपा 8 सीटों पर आगे है, यानी पिछली बार से 5 सीटों की बढ़त है। कांग्रेस का लगातार दूसरे चुनाव में खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। कुछ चौंकाने वाले रुझान भी सामने आ रहे हैं। जिस शाहीन बाग को भाजपा ने दिल्ली चुनाव में मुद्दा बनाया वहां आप प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान आगे हैं। उधर, पटपड़गंज से उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 12 राउंड की गिनती तक पीछे चलरहे थे, वे 13वें राउंड में 3129 वोटों से आगे हो गए हैं।

70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को 62.59% वोट डाले गए थे। भाजपा 22 साल और कांग्रेस 7 साल से सत्ता से दूर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं। वे पहली बार 2013 में 48 दिन इस पद पर रहे, फिर इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दूसरी बार 14 फरवरी 2015 को सत्ता संभाली थी।


अपडेट्स..... 

01:00 PM- ओखला से आप के अमानतुल्लाह खान 21 हजार 174 वोटों से आगे, शाहीन बाग इलाका इसी विधानसभा क्षेत्र में

12:55 PM- आप छोड़कर कांग्रेस में आईं अलका लांबा को अब तक सिर्फ 1234 वोट

12:50 PM- पटपड़गंज से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब सिर्फ 556 वोटों से पीछे

12:45 PM- आप 58 और भाजपा 12 सीटों पर आगे

12:35 PM- नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा के सुनील कुमार यादव से 9,815 वोटों से आगे

12:30 PM- गांधी नगर से भाजपा के अनिल कुमार बाजपेयी आप के नवीन चौधरी से 1,670 वोटों से आगे, कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली तीसरे स्थान पर

12:20 PM- बाबरपुर से आप के गोपाल राय भाजपा के नरेश गौर से 9,837 वोटों से आगे

12:00 PM- रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आप के राजेश नामा बंसीवाला से 506 वोटों से पीछे हुए


11:40 AM- आप छोड़कर कांग्रेस में आईं अलका लांबा को चांदनी चौक से अभी तक सिर्फ 604 वोट मिले


11:35 AM- आप के कार्यालय में जश्न का माहौल, ‘दिल्ली के बाद देश निर्माण’ के पोस्टर लगे


11:30 AM- आप 57 और भाजपा 13 सीटों पर आगे, कांग्रेस शून्य पर



11:15 AM- आप 55 और भाजपा 15 सीटों पर आगे, कांग्रेस शून्य पर

11:10 AM- पटपड़गंज से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 1427 वोटों से पीछे

11:00 AM- चुनाव आयोग के मुताबिक ओखला से आप के अमानतुल्ला खान 194 वोट से पीछे, हालांकि अमानतुल्ला ने ट्वीट किया- पांच राउंड के बाद  22 हजार वोटों से आगे

10:55 AM- ओखला से आप के अमानतुल्ला खान पीछे। शाहीन बाग इलाका इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है

10:50 AM- कांग्रेस फिर शून्य पर, आप को 52 और भाजपा को 18 सीटों पर बढ़त

10:45 AM- भाजपा मुख्यालय में पोस्टर लगा- विजय से हम अहंकारी नहीं होते, हार से निराश नहीं होते

10:40 AM- करोल बाग से आप के विशेष रवि आगे

10:35 AM- कालकाजी से आप की आतिशी मार्लेना पीछे

10:30 AM- आप से भाजपा में आए कपिल मिश्रा मॉडल टाउन सीट से आगे

10:15 AM- आप 49 और भाजपा 21 सीटों पर आगे

10:00 AM- बवाना से भाजपा के रविंदर कुमार आगे

9:55 AM- आप को अब तक 50% और भाजपा को 44% वोट

9:50 AM- आप 51, भाजपा 19 पर आगे

9:45 AM- ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज आगे

9:40 AM- बल्लीमारान से भाजपा की लता कांग्रेस के हारून यूसुफ से आगे

9:35 AM- ओखला से आप के अमानतुल्ला खान आगे। शाहीन बाग इलाका इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है

9:30 AM- रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे, यहां पिछली बार भी भाजपा जीती थी

9:25 AM- आप 48 और भाजपा 22 सीटों पर आगे, कांग्रेस शून्य पर

9:20 AM- नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा के सुनील यादव से आगे

9:15 AM- ओखला से आप के अमानतुल्ला खान आगे

9:10 AM- पटपड़गंज से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आगे

9:05 AM- आप 52, भाजपा 18 सीटों पर आगे

9:00 AM- आप 51, भाजपा 18 और कांग्रेस 1 पर आगे

8:55 AM- आप से निकाले जाने के बाद भाजपा में आए कपिल मिश्रा मॉडल टाउन सीट से पीछे

8:50 AM- पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री द्वारका सीट से पीछे

8:45 AM- तिमारपुर सीट से आप के दिलीप पांडेय भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह से पीछे हो गए हैं

8:40 AM- आप के राघव चंद्रा राजेंद्र नगर सीट से आगे

8:35 AM- आप से कांग्रेस में आईं अलका लांबा चांदनी चौक से पीछे

8:30 AM- आप 54, भाजपा 15 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

8:24 AM- आप 53, भाजपा 16 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

8:18 AM- आप 53, भाजपा 15 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

8:15 AM- आप 52, भाजपा 14 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

8:14 AM- आप 38, भाजपा 13 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

8:10 AM- आप 21 और भाजपा 9 सीटों पर आगे

8:05 AM- भाजपा और आप 1-1 सीटों पर आगे

8:00 AM- वोटों की गिनती शुरू । 


डेस्क

No comments