छात्रा को बाइक सवार ने मारा धक्का, गंभीर
सिकंदरपुर, बलिया । स्कूल से पढ़कर घर जा रही 12 वर्षीय छात्रा बाइक के धक्का से गंभीर रूप से घायल हो गई।मनियर थाना क्षेत्र के चंदयर निवासी मोहन राम की 12 वर्षीय पुत्री दीपशिखा स्कूल से छुट्टी होने पर सड़क मार्ग द्वारा घर जा रही थी कि सामने से आ रही बाइक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर जुटे लोगों ने उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
रिपोर्ट-हेमंत राय


No comments