आमने सामने बाइक की टक्कर में दो घायल
रतसर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ गड़वार मार्ग पर शनिवार की शाम बदनपुरा गांव के समीप आमने सामने हुई बाइक की टक्कर में एक अधेड़ सहित दो युवक बूरी तरह घायल हो गये। सड़क से गुजर रहे राहगीरों द्वारा ऐंबुलेंस से उन्हें सीएचसी रतसड़ लाया गया जहां अनिल यादव निवासी छतवां थाना गड़वार की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। दुर्घटना में घायल थाना उभांव के भुवरी गांव निवासी पुष्कर राम (27) व कन्हैया राजभर(55) का इलाज स्थानीय स्तर पर कर के घर भेज दिया गया।
रिपोर्ट : धनेश पांडेय


No comments