Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फाइलों में गाँवों का विकास गुलाबी, धरातल पर उड़ रही धूल


रसड़ा(बलिया) उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के रसड़ा  ब्लाक  क्षेत्र  के सरायभारती गांव में कूट रचित कर एक करोड़  धनराशि का गमन करने के आरोप में प्रधान व प्रधानपति  पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी  समेत सात लोगो पर रसड़ा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी। इस कार्यवाही से 75 गावों के  प्रधानो  में हड़कम्प मच गया। एसडीएम विपिन जैन  के निर्देश पर ग्राम सचिव सूर्य प्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान गीता सिंह ,रामरज सिंह उर्फ मोहन सिंह, रोजगार सेवक लालसा देवी उनके पति हरेन्द्र तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अरविन्द यति अवधेश शर्मा पुत्र रामदरश शर्मा एवम बाबा इट उद्योग पर प्रपत्रों की कूट रचित कर दस्तावेजो में हेरा फेरी कर कूट रचित कर 2016 - 17 व  2019 से 2020 तक एक करोड़ आठ लाख चालीस हजार सात सौ साठ रुपया के गमन पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। गांव के अरविन्द यादव भोला यादव जग बहादुर यादव वैकुंठ तिवारी नसीम अहमद संजय खरवार रामअवध यादव आदि ने शिकायत पत्र में गाँव मे सरकारी धन का बाँटरबाट किये जाने का आरोप लगया था। जिसपर मंडलायुक्त एवम जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन खण्ड विकास अधिकारी प्रभात कुमार सिंह एडीओ पंचायत ज्ञान प्रकाश पाण्डेय एडीओ कॉपरेटिव विजेंदर यादव एडीओ एजी रमाशंकर यादव सहित अन्य अधिकारियो ने 29 जनवरी को गांव सभा द्वारा कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसमे अनेक कार्यो में भारी अनियमितता पायी गयी। अधिकांश काम तो धरातल पर ही नही दिखे शौचालय आवास नाली खडंजा आदि में भी अनियमितता देखने को मिली। काफी दिनों से लूट खसोट एवम सरकारी धन के बाँटरबाट किये जाने पर जांच अधिकारी भी हैरान दिखाई पडे ।



रिपोर्ट : पिंटू सिंह

No comments