Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रामजी सिंह व मनोरमा गुप्ता बने भाजपा जिलाउपाध्यक्ष




मनियर, बलिया । भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाहू द्वारा शुक्रवार को रामजी सिंह व मनोरमा गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा करते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को एक बैठक की गयी। जिसमें भाजपा के जिला कार्यकारिणी की बैठक में  दोनों लोगों को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जाहिर की गयी । कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को धन्यवाद तो नव निर्वाचित दोनों उपाध्याय लोगों को बधाई दी व एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामजी सिंह व मनोरमा गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी का और जनाधार बढ़ेगा। बधाईयाँ देने वालो में देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, विजय पाठक,युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी, भृगुनाथ प्रसाद स्वर्णकार, राजेश सिंह, सतीश सिंह, शितान्सु गुप्ता, शारदानंद साहनी, योगेन्द्र सिंह, प्रभु उपाध्याय, मृदुल उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह रहे।



रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments