Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राम नाम का जप मात्र से समूल कष्टो का होता है नाश




चिलकहर (बलिया) कलिकाल मे भगवान राम नाम सच्चे मन से जप करने से मानव के समस्त पाप व कष्ट मिट जाते है वहीं छल करने वाला मनुष्य के जीवन मे व्याधिथां बढ़ती जाती है।चारो युगो मे कलियुग कर्म का त्वरित फल देने वाला है जैसा कर्म वैसा फल मनुष्य को मिलता है।इसलिये सतकर्म करते हुये राम नाम का जप मात्र से समूल कष्टो का नाश होता हो जाता है।                                उक्त उद्गार कथा वाचक पण्डित देवदत्त पराशर के है जिसे वह इंदरपुर मे चल रही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व रूद्र महायज्ञ मे कथावाचन करते हुये शनिवार सुबह कही।कहा कि जिस रूप मे भी भगवान का नाम लिया जाय वह श्रेयष्कर ही होता है। मनुष्य सर्वज्ञाता हो जाय पर ईश्वरीय शक्ति से विमुख है तो उसका ज्ञान शून्य है।वहीं महायज्ञ मे पूजन अर्चन व यज्ञ मण्डप की परिक्रमा करने वाले नर नारियों की भीड़ बढ़ रही है।आयोजक मण्डल महिला व पुरूष के लिये अलग अलग व्यवस्था की है ताकि परिक्रमा करने मे असुविधा न हो। शनिवार को पूर्व मंत्री सनातन पान्डेय के हाथो पूजनोपरांत फलहारी महराज की मूर्ति का पट अनावरण किया गया व महायज्ञ मे सम्मलित हुये।यज्ञाचार्य त्रिवेन्द्रनाथ पान्डेय समेत लवकुश द्विवेदी,अभय तिवारी,सत्यम तिवारी,गोलू मिश्रा के मंत्रोचार से समूचा वातावरण गुंजायमान हो रहा है।हर हर महादेव के उद्घोष से समूचा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। यज्ञ का समापन 22 फरवरी को विशाल भण्डारे संग किया जायेगा। रमेश सिंह,रवीन्द्र सिंह,राजेन्द्र सिंह,गनेश सिंह,राधामोहन सिंह,काशीनाथ सिंह समेत आयोजक गण कार्यक्रम सफल बनाने मे लगे हुये है।



रिपोर्ट : संजय पांडेय

No comments