Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत




सिकन्दरपुर(बलिया) जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय का रविवार को यहां प्रथम आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया।जिलाध्यक्ष दोपहर में जैसे ही बस स्टेशन चौराहा पर पहुंचे पहले से ही प्रतीक्षारत कार्यकर्ताओं में गगन भेदी नारों के साथ उन्हें माला पहनने की होड़ मच गई।स्वागतोपरांत जिलाध्यक्ष ने बस स्टेशन चौराहा स्थित मूर्ति स्थल पर पहुंच पूर्व मंत्री जगन्नाथ चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।बाद में उन्हें जुलूस के रूप में मनियर मार्ग गांधी आश्रम के समीप स्थित बैठक स्थल जूनियर हाइस्कूल में ले जाया गया।जहां बैठक में मौजूद लोगों  द्वारा पुष्प वर्षा एवं मालाएं पहना कर स्वागत किया गया।
स्वागत से अभिभूत अपने  सम्बोधन में जिलाध्यक्ष ने पार्टी की मजबूती हेतु समर्पण भाव से कम करने के लिए जोश भरा।कहा कि कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान दिया जाएगा।
कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन की जान होते हैं।उनके प्रयास से ही संगठन मजबूत और लोकप्रिय होता है।इसलिए कार्यक्रर्ताओं को चाहिए कि वे पार्टी की मजबूती के साथ ही जनसमस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करें।गन्ना की मूल्यबृद्धि हेतु सड़कों पर उतरने की किसानों से अपील किया।
पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह गार्ट ने पूर्व के मतभेदों को भुला कर एकजुट हो पेटी की मजबूती हेतु कार्य करने की कार्यकर्ताओं से अपील किया।जवाहर चौहान,जय प्रकाश चौधरी,अमरनाथ राम,मणिशंकर सिंह,अनिल पाण्डेय,अमरनाथ राम,देवेन्द्र पाण्डेय,नवनीत चौधरी,मनीष गुप्त,मोहन प्रसाद,उपेन्द्र राय,अमरनाथ गिरी,फिरोज अंसारी,अजित कुमार आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता जवाहर चौहान व संचालन मदन यादव ने किया।



रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments