Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पेड़ से लटकता मिला एड्स पीड़ित का शव,कोहराम



पटना। बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में हाई स्कूल के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। बच्चें स्कूल पहुंचे तो शव देख घबड़ा गये। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। वहीं उन्हें बीमारी लग गई। बीमारी बढ़ी तो वह घर लौट गए। इनके इलाज में जमीन बिक गई। सारे पैसे खत्म हो गए। परिवार को पैसे की तंगी में देख वह परेशान रहते थे। 

मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे वह घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो हमलोगों ने तलाश शुरू की। इसी बीच खबर आई कि स्कूल के पास शव मिला है। इसके बाद हमलोग यहां पहुंचे। महाराजगंज थाना के थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने बताया कि युवक एड्स से पीड़ित था। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला जान पड़ता है। वह गरीब होने के कारण अपना इलाज नहीं करा पा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम का रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



डेस्क

No comments