Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सूअर फार्म की खातिर पुलिस के जवान ने पत्नी समेत चार को गोलियों से भूना



लुधियाना।पंजाब प्रांत के मोगा जिले के सेद जलालपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते रविवार की सुबह पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सरकारी एके-47 से गोलियां बरसाकर पत्नी और तीन ससुराल वालों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में साले की 10 साल की बच्ची भी घायल है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी कुलविंदर सिंह ने थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।

  हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह मोगा पुलिस लाइन में दंगाविरोधी दल को लीड करता है। बता दें कि कुलविंदर सिंह का अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। रविवार (16 फरवरी) की सुबह हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह ने वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी राजविंदर कौर, सास सुखविंदर कौर, साला जसकरण सिंह और साले की पत्नी इंद्रजीत कौर के रुप में हुई है। 10 वर्षीय बेटी जसप्रीत कौर घायल है। इस बात की पुष्टि मोगा के एसएसपी हरमणवीर सिंह ने की। जसप्रीत कौर को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

इस हत्याकांड के पीछ सुअर फार्म को कारण बताया जा रहा है। आरोपी ने कुछ समय पहले अपनी ससुराल में सुअर फार्म खोला था। उक्त फार्म आरोपी कुलविंदर सिंह के ससुराल की जगह पर था। अब ससुराल वाले उससे जमीन वापस मांग रहे थे। इसी बात पर कुलविंदर सिंह का ससुराल में विवाद चल रहा था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह शनिवार की रात अपनी पत्नी राजविंदर सिंह के साथ ससुराल आया था। इस दौरान ज्यादा शराब पीने के चलते कुलविंदर सिंह का अपने साले व सास के साथ जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था।
घटना में साले जसकरण सिंह की 10 साल की बेटी जश्‍नप्रीत कौर घायल हो गई। वहीं, छोटे साले और मारे गए साले के 2 बच्चों ने पड़ोसियों के घर में छिपकर जान बचाई। जश्नप्रीत का कहना है कि उसके फूफा ने जमीन के विवाद के चलते घर में आकर सोते समय परिवार पर गोलियां चलाई हैं। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह ने थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।
डेस्क

No comments