पांच वर्षीय लड़के के साथ महिनों से अप्राकृतिक दुष्कर्म
बाँसडीह, बलिया । थाना क्षेत्र से एक चौकने वाला मामला प्रकाश में आया है।जिसे पढ़कर आप भी स्तब्ध रह जाएंगे। जी हाँ 5 वर्षीय नाबालिग लड़का के साथ महीनों से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया जाता था। परिजन की तहरीर पर सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के खरौनी निवासी मंतोष पासवान 5 वर्षीय नाबालिग लड़का के साथ महीनों से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया करता था। वहीं नाबालिग लड़का की मां ने देखा तो चिल्लाना शुरू किया। मंतोष वहाँ से भाग गया। मां ने पुलिस को उक्त बातें बताईं। और आरोपी मंतोष के खिलाफ पिता उमेश पासवान ने तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा मु आ 26/20 /377,511,504,506,आई पी सी , 7 /8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट : के के पांडेय
No comments