Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

19 मार्च का राशिफल: इस राशि वालों का दिन रहेगा आज कुछ कठिन



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपके कुछ सोचे विचारे कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। अचानक घर में किसी मेहमान के आने से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। इससे आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी इसलिए चिंता न करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आप जरूरत से ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। इस समय आपको आर्थिक मामलों में सोच समझकर आगे बढ़ना चाहिए। खर्च से ज्यादा बचत पर ध्यान दें तो अच्छा होगा। दफ्तर में यदि अपने उच्च अधिकारियों से कोई महत्वपूर्ण बात करने के लिए समय उचित नहीं है। आप वेतन से जुड़ी बात भी न करें। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको किसी विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और अपनापन बना रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप आलस महसूस करेंगे जिससे काम में आपका कुछ खास मन नहीं लगेगा। मगर आप अपना काम अधूरा न छोड़ें । आज आपके बॉस की नजर आपके कामकाज पर हो सकती है। ऐसे में आपकी छोटी सी चूक आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। आप तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। आज सुबह सुबह आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आज छोटा ही सही लेकिन वित्तीय लाभ मिलने की भी संभावना है। माता पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आज उनके साथ समय बिताकर आप अपनी सारी परेशानियां भूल जाएंगे। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज मौज मस्ती करने के लिए समय अनुकूल है। आज आप घूमने फिरने का जमकर लुत्फ उठाएं। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज अचानक आपको ऐसी जगह से मदद मिल सकती है जहां से काफी कम उम्मीद थी। कार्यस्थल का वातावरण आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आज आपका प्रदर्शन भी सराहनीय रहेगा। आप व्यापार करते हैं तो इस समय अपने साझेदार के साथ संबंध बेहतर बनाने की कोशिश करें अन्यथा आप दोनों के बीच की खटास का बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर और मजबूत बना रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस समय आपकी सेहत आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपकी लापरवाही के कारण लगातार इसमें गिरावट आ रही है। अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें। आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। अपने निजी मामलों को लेकर दूसरों पर भरोसा करने से बचें। अपने दिल की बात किसी के भी साथ शेयर न करें। परिवार में आज कुछ तनाव संभव है। संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर आज परिजनों से आपके मतभेद हो सकते हैं। आप किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं। जीवनसाथी का मूड भी आज कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करेंगे लेकिन अपने काम को पूरा करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 42
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज चीजें आपके अनुसार न होने से आप काफी निराश रहेंगे। निराश और हताश होने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपको प्रयास करते रहना चाहिए। धीमी गति से ही सही लेकिन आपको परिस्थिति में सुधार जल्द ही नजर आएगा। कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए अभी समय ठीक नहीं है। आप थोड़ी प्रतीक्षा करें। नौकरीपेशा जातकों को यह सलाह दी जाती है कि नौकरी बदलने का विचार अभी छोड़ दें। जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज निवेश करने से बचें। साथ ही फिजूल खर्ची ना ही करें तो बेहतर होगा। परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा जिससे विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक


कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। आज छोटी मोटी चुनौतियां आपके रास्ते में आती भी हैं तो आप अपनी दृढ़ता और धैर्य के बल पर इनका सामना आसानी से कर पाएंगे। आज आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। रोमांटिक लाइफ में आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में जो तनाव था आज वो समाप्त हो जाएगा और आप दोनों महसूस करेंगे कि आपका प्रेम सच्चा है। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो अपने साथी से इस विषय पर बात करने के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन आज आप कुछ ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आगे बढ़ने के लिए आप अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। दोस्तों के साथ आज आप ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आज आप स्वयं को तनाव से दूर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता का गुस्सा शांत होगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज की आपकी डेट कुछ ज्यादा ही खास होगी। शादीशुदा जोड़ों को आज बेवजह की बहसबाजी से बचना होगा अन्यथा आप दोनों के बीच बड़ा विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप बिना किसी दबाव के अपने काम पूरे करेंगे। वरिष्ठों के साथ आपका रिश्ता भी अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा है। काफी समय बाद आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 25
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आप उनके खर्चीले स्वभाव से परेशान रहेंगे। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। आज किसी दोस्त के साथ आपकी अनबन हो सकती है बेहतर होगा आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका उग्र स्वभाव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप समय निकालें और स्वयं पर भी ध्यान दें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिजनों के साथ गलतफहमी दूर होने से आज आपको राहत मिलेगी। आज घर के बड़ों के साथ आप गंभीर घरेलू मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा जिससे आप बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप कई सारी चिंताओं से घिरे रहेंगे। घरेलू मुद्दे और आर्थिक परेशानियों के कारण आज मानसिक रूप से आप बहुत कमजोर महसू करेंगे। घर हो या दफ्तर आज परिस्थिति को संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप धैर्य से काम लें। आप व्यापार करते हैं तो आज अपनी किसी योजना पर आप दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। पैसों को लेकर आज आप काफी भागदौड़ कर सकते हैं। हो सकता है आज आपको उचित परिणाम न मिल पाए। आज गैर जरूरी और बेमतलब के कामों से दूर रहें बल्कि अपने महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दें। आज किसी के साथ आपकी अनबन होती भी है तो आप शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा आप अपनी परेशानी स्वयं बढ़ा लेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। अति उत्साहित होकर आप दूसरों के सामने अपनी गुप्त बातें करने से बचें। बाहरी लोगों को जितना हो सके अपने निजी मसलों से दूर ही रखें अन्यथा इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो आज आपको अपनी काबिलियत साबित करने का कोई मौका मिल सकता है। आप इसका पूरा लाभ उठाएं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आज आपकी सामान्य रहेगी। आप कोई बड़ा खर्चा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक लेन देन करने से बचें। रोमांटिक लाइफ में आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आज आपके पार्टनर का मूड काफी खराब रह सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत पाएंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज आप अपना हर काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। काफी दिनों बाद आप अपनी रुचियों पर भी ध्यान देंगे और कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको खुशी मिलती हो। यदि आप इसी तरह सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे तो आपको बड़ी से बड़ी परेशानी भी छोटी लगेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह मिलेगा। आज पैसों को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप किसी नए काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप इस ओर अपना कदम बढ़ाते हैं तो इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने में आपका अधिकांश समय चला जाएगा। काम और निजी जीवन के बीच आपको संतुलन बनाने में काफी मुश्किल होगी। परिजनों के साथ आपको समय बिताने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाएगा। दफ्तर की परेशानियों को दफ्तर में ही सुलझाएं तो बेहतर होगा। बेवजह अपना गुस्सा घरवालों पर न निकालें। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो आप किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे। बेहतर होगा कुछ समय के लिए आप इसे टाल दें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज खर्चे कम होंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप दोनों का रिश्ता अच्छा रहेगा। मानसिक उथल पुथल के कारण आज स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 37
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक



डेस्क

No comments