Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

5 मार्च का राशिफल: आज इन राशि के जातक रहें सावधान, मुसीबत से हो सकता है सामना



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। हाल ही में आपने जो बड़े खर्चे किये थे उससे आपका बजट असंतुलित हो गया है। पैसों की कमी के कारण कोई काम बनते बनते बीच में ही अटक सकता है। अपने इस काम को पूरा करने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपनी गलतियों से सबक लें। लंबे समय के बाद आज अपने परिवार के मामलों पर ध्यान देने का समय निकालेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर चर्चा भी कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आप अपने पार्टनर को अपनी सच्ची भावनाओं से अवगत कराएंगे। उनकी ओर से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। काम का बोझ हल्का रहने से आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिल पाएगा। आप इस समय का भरपूर लाभ उठाएं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़े तो स्वयं ही लें। हर बात के लिए दूसरों पर निर्भर रहना अच्छी बात नहीं है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक अस्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। आज निवेश करने से भी आपको बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम में कई रुकावटें आ सकती हैं जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर संयम रखने की जरूरत है। जोश मेंआकर ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत की बात करें तो आपका बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दफ्तर में आपकी तेजी देखकर आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। आज आप अपने क्षेत्र के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से भी जुड़ सकते हैं और इस बात की भी संभावना है कि जल्द ही आप उनके साथ काम भी करें। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के आसार हैं। आज आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के साथ आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। माता पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और धैर्य से काम लेना होगा। आपके सामने कैसी भी परिस्थिति हो, आप अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेवजह की बहसबाजी से बचें। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। हो सकता है इस मौके का आपको लम्बे समय से इंतजार था। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ अलग सोचने की जरूरत है। आप अपने बजट को भी संतुलित रखें। इस तरह फिजूल खर्च करने से आपकी जमापूंजी जल्द ही खत्म हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन खास रहेगा। अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से आप कुछ बेचैनी महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखनी होगी। अगर आज आप कुछ खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो सोच समझकर अपने बजट के अनुसार ही चलें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी रोमांटिक साबित होगा। आज आप दोनों की मुलाकात काफी दिलचस्प होगी। दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी और आप दोनों एक दूसरे का साथ पाकर खुशी महसूस करेंगे। अचानक कोई नयी जिम्मेदारी आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। ऐसे में सब कुछ संभालना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। कामकाज के मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आपके काम में भी तेजी देखने को मिलेगी। आज वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा और आपको उनका स्नेह मिलेगा। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। आप उनके खिलाफ जाकर कुछ न करें। आज किसी करीबी से आपको धोखा मिल सकता है। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज आप पुराने दिनों की भांति प्यार का अनुभव करेंगे। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप दोनों का प्रेम और भी गहरा होगा। आज आपके पार्टनर आपको एक प्यारा सा सरप्राइज दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको खरीदारी करने मौका मिलेगा और आप इसका पूरा फायदा उठाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 11:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। आप किसी नए और अच्छे अवसर की तलाश में हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई चुनौतीपूर्ण कार्य संभालने को दिया जा सकता है। आप इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। आप सूझबुझ से अपने निर्णय लेते हैं तो इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। यदि अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन आपको उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। रोमांटिक लाइफ में आज कुछ तनाव संभव है। आप दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप प्यार के रंग में रंगे रहेंगे। यदि हाल ही में आपके नए रिश्ते की शुरुआत हुई है तो आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे ताकि एक दूसरे को आप और गहराई से जान सकें। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप उनका शुक्रिया करना ना भूलें। आज अपने प्रिय को कोई खूबसूरत भेंट दें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कोई बड़ी खरीदारी करने के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपके काम की खूब तारीफ होगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को पहचानेंगे और संभावना है कि जल्द ही आपको कोई बढ़िया मौका भी दिया जाएगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 42
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
हो सकता है आज चीजें आपके पक्ष में न हों और आपको अपेक्षित परिणाम न मिल पाए लेकिन निराश और हताश होने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपको प्रयास करते रहना चाहिए। धीमी गति से ही सही लेकिन आपको परिस्थिति में सुधार जल्द नजर आएगा। कामकाज के मोर्चे पर आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए अभी समय ठीक नहीं है। आप थोड़ी प्रतीक्षा करें। नौकरीपेशा जातकों को यह सलाह दी जाती है कि वे नौकरी बदलने का विचार अभी छोड़ दें। जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले न ही लें तो बेहतर होगा। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका तनाव काफी कम हो जाएगा। मानसिक अशांति का प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज सेहत से जुड़ी समस्या असहजता का कारण बन सकती है। अगर ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। ज्यादा तनाव लेने से बचें। साथ ही भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी ना ही जाएं तो बेहतर होगा। अगर संभव हो तो आज घर पर ही आराम करें। पैसों की बात करें तो आज उधार दिए हुए रुपयों की वसूली होने से आपकी एक बड़ी चिंता दूर होगी। इतनी परेशानियां झेलने के बाद आप इससे सबक लेंगे और भविष्य में किसी को भी उधार देने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा जिससे उच्च अधिकारी काफी नाखुश रहेंगे। यदि ऐसा ही चलता रहा तो इससे आपकी छवि खराब हो सकती है और आपकी तरक्की का सपना भी अधूरा रह जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। काफी समय से आप अपने घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान चल रहे थे लेकिन आज घर का वातावरण कुछ अलग ही रहेगा। परिजनों के बीच चल रहा विवाद खत्म होने से एक बार फिर आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। यदि आप किसी को इसका श्रेय देना चाहते हैं तो वो आपके जीवनसाथी हो सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आज पार्टनर से आपको वो प्रेम और सहयोग मिलेगा जिसकी आपको उनसे उम्मीद रहती है। आप दोनों एक बहुत ही मजेदार दिन बिताएंगे। दफ्तर में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई सहकर्मी आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। हालांकि ऐसे लोगों से निपटना आप बखूबी जानते हैं। आपको बहुत ही होशियारी से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक


डेस्क

No comments