Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

6 मार्च का राशिफल: इन पांच राशि के जातकों को आज मिलेगा तकदीर का साथ





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द की भावना जागृत होगी। आज आपको उनके साथ मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपने भाई बहनों के साथ बहुत ही मजेदार समय गुजारेंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आपके जोश और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है और भविष्य में आपको इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप अपने घर की साज सजावट में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं और इसके लिए आज आप कुछ बड़ी खरीदारी करेंगे। नए भवन से संबंधित कार्य भी आज शुरू होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत और शांत महसूस करेंगे। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 19 शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक 



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। लंबे समय से चल रहा आपका संघर्ष आखिरकार आज खत्म होगा। आप व्यापार करते हैं तो आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आप इसी तरह मेहनत करेंगे तो जल्द ही आपका कारोबार बढ़ाने का सपना पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपको कोई बहुत जिम्मेदारी वाला काम सौंपा जा सकता है। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ खटपट चल रही है तो आज आप दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो सकती हैं। आज आपके जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति काफी नरम रहेगा। आज वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो फिट रहने के लिए आपको अपने खान पान पर ध्यान देना जरूरी है। बाहर का खाना खाने से बचें। 
शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 20 शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



 मिथुन (मई 20 से जून 20): रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपके रिश्ते को लेकर घर में किसी तरह की टेंशन चल रही थी तो मुमकिन है आज आपके माता पिता आपके पक्ष को समझेंगे और आपको उनकी रजामंदी भी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके प्रिय की समझदारी से आपका कोई अटका हुआ मसला सुलझने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप अपना आत्मविश्वास बनाएं रखेंगे तो आसानी से हर चुनौती का सामना कर सकेंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। किसी नए काम में पूंजी लगाने से पहले चीजों को अच्छी तरह समझ लें और फिर अपना फैसला लें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है। आपके परिश्रम का फल आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।
 शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 9 शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 2:30 बजे तक 



कर्क (जून 21 से जुलाई 21): पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। आज कोई भी महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने से बचें। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले गलत साबित होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। शारीरिक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे और मानसिक रूप से भी कुछ बेचैनी रहेगी। आप ज्यादा चिंता न करें और आराम पर ज्यादा ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी की सकारात्मकता देख आपका भी हौसला बढ़ेगा। आज घर के किसी सदस्य से आपकी अनबन ही सकती है। अपना गुस्सा आप बेवजह दूसरों पर न निकालें। यदि आपको किसी की बात अच्छी न लगे तो आप शांत रहें और कोई प्रतिक्रिया न दें। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में अपने बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। शाम को अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे काफी हद तक आपका तनाव कम होगा। 
शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 7 शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक 




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आज मन में असमंजस की स्थिति रहेगी और आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में काफी परेशानी महसूस होगी। परिवार से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको अपनी दुविधा दूर करने के लिए सही मार्गदर्शन और सलाह की जरूरत पड़ सकती है। आप जो भी फैसला लें निष्पक्ष होकर लें क्योंकि इसका सीधा असर आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी तरक्की का सपना जल्द पूरा होने के आसार हैं। पैसों की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आप दिल खोलकर खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आपकी सेहत की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या आ सकती है। 
शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 7 शुभ समय: दोपहर 2:15 से रात्रि 9:20 तक 



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज आपका मन शांत रहेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप पूजा पाठ पर अधिक ध्यान देंगे। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि पैसों को लेकर आज किसी से आपका विवाद हो सकता है। आप अपनी समझदारी से मामले को निपटाने का प्रयास करें। जोश और गुस्से में आकर कोई काम न करें, इससे किसी का भला नहीं होगा। घर परिवार में खुशियां रहेगी। परिजनों का सहयोग और स्नेह आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी खूबसूरत जगह पर सैर सपाटे का आनंद ले सकते हैं। आज दफ्तर में आपके सहकर्मियों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। इससे आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
 शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 8 शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक 




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): घर में शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा और आप एक दूसरे के साथ खुशी महसूस करेंगे। आपके रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज कोई पुराना मामला उभरने से आप दोनों के बीच तनाव संभव है। आप चाहें तो इस तरह की परेशानी से बच सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके जीवन में आज कोई सकारात्मक बदलाव संभव है। आज लोग आपकी जिंदादिली और खुशमिजाजी से काफी प्रभावित होंगे। अपने अंदर की छिपी हुई प्रतिभा को बहार लाने का ये सही समय है। आप व्यर्थ की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट न करें।
 शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 10 शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक



 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको ऐसी किसी परियोजना पर काम करने का मौका मिल सकता है जिससे भविष्य में आपका बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। आज व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी। आप जिस उद्देशय से यात्रा करेंगे उसकी पूर्ति होगी। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। अचानक कोई वित्तीय लाभ मिलने से आपको राहत मिलेगी और आप अपना पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में कामयाब होंगे। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। काम के साथ आपके जीवनसाथी भी उतने ही जरूरी है। किसी भी प्रकार के मनमुटाव से बचने के लिए आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर आपसे किया हुआ अपना कोई वादा पूरा कर सकते हैं। इससे आप दोनों का प्रेम और गहरा होगा और आपका रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा। 
शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 25 शुभ समय: सुबह 9 से दोपहर 3:40 तक



 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। आज चीजें आपके विरुद्ध जा सकती हैं। ऐसे में मानसिक रूप से आप अशांत महसूस करेंगे। घरेलू कलह के कारण आप चाहकर भी अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप जल्दी अपने परिजनों से मतभेद खत्म करें, नहीं तो आप अपने उदेश्यों की पूर्ति नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। आज अतिरिक्त धन कमाने का भी कोई मौका आपको मिल सकता है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके विरोधी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आपकी कोई योजना विफल हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर और समझदारी से आगे बढ़ना होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए आप खेल-कूद में हिस्सा लें। साथ ही शराब के सेवन से बचें। 
शुभ रंग: क्रीम शुभ अंक: 21 शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक 



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आप अपने जीवनसाथी से कितना भी झगड़ा क्यों न करें, लेकिन यह न भूलें कि आप एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलित व्यवहार करें। मर्यादित रहकर अपने शब्दों का प्रयोग करें। पैसों की बात करें तो आज जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें, आपका बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से मेहनत करें, भाग्य आपका साथ जरूर देगा। दफ्तर में अपने सहकर्मियों से काम के अलावा ज्यादा इधर उधर की बातें न करें। आज आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल सकता है जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ेगा। रोमांटिक लाइफ में अगर आप अपने पार्टनर के साथ ठीक तरह से व्यवहार नहीं करेंगे तो आज का दिन बेकार के झंझटों में ही चला जाएगा। अपने उग्र स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करें। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। आज अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। 
शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 18 शुभ समय: शाम 4 से 7:20 तक



 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने का योग बन रहा है। आज आपकी कोई वित्तीय योजना सफल होगी और उम्मीद के अनुसार फल मिलेगा। आप व्यापार करते हैं तो व्यावसायिक लेन देन करते समय अधिक सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान संभव है। लोगों पर आप बहुत ही आसानी से भरोसा कर लेते हैं, आपकी यह आदत आज आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ दिक्कतें लेकर आ सकता है। आप धैर्य और शांति से काम लेंगे तो आपकी हर मुश्किल आसान हो जाएगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है लेकिन शाम तक उनका गुस्सा शांत हो जाएगा। आप दोनों काफी अच्छा समय बिताएंगे। आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। देर रात तक जागने से बचें और समय पर भोजन करें। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 10 शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): वैवाहिक जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप दोनों के बीच वैचारिक मतभेद संभव है। छोटी छोटी बातों पर उग्र होना आपके रिश्ते के लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। रोजाना के झगड़े आपको एक दूसरे से दूर कर रहे हैं। आप समय रहते बात को संभाल लें। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आज आप दुविधा में रहेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने किसी करीबी मित्र या अन्य भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। मन में कोई बात है तो बेझिझक अपने पार्टनर से इस विषय पर चर्चा करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें और अपने खाने पीने का ख्याल रखें। 
शुभ रंग: गहरा पीला शुभ अंक: 17 शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक



 डेस्क

No comments