भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए जुगुनू
सुखपुरा(बलिया) : क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार स्थानीय कस्बे के निवासी पंकज सिंह जुगनू को भारतीय जनता पार्टी का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।इस आशय की जानकारी पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने जुगनू को भेजे गए एक पत्र के द्वारा दी है।वर्षो पूर्व भी पंकज सिंह भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रह चुके हैं।उन्हें भाजपा का जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।


No comments